Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा, बारातियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मई 2022, रविवार, सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जोगिया थाना क्षेत्र के कटया गाँव के पास शनिवार की देर रात सड़क के किनारे खड़ी ट्रेलर में बारातियों से भरी बोलेरो घुस गई। इसमें आठ बारातियों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। मृतकों में 1 शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गाँव के व एक चिल्हिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गाँव का था। सभी बांसी कोतवाली क्षेत्र के महुवआ गाँव से गंगा गौड़ के बेटे की बरात से वापस घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गाँव से शनिवार को बारात शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के महुअवा गांव गई हुई थी। देर रात बारात से एक बोलेरो में ड्राइवर समेत 11 लोग भोजन कर घर लौट रहे थे। अभी वह जोगिया थाना क्षेत्र के कटया गांव के पास पहुंचे ही थे कि बोलेरो सड़क के किनारे खड़ी ट्रेलर में घुस गई।

घटना में महला गाँव निवासी 10 वर्षीय सचिन पाल पुत्र कृपानाथ पाल, 35 वर्षीय मुकेश पाल पुत्र विभूती पाल, 26 वर्षीय लाला पासवान, 18 वर्षीय शिवसागर यादव पुत्र प्रभु यादव, 19 वर्षीय रवि पासवान पुत्र राजाराम, 25 वर्षीय पिंटू गुप्त पुत्र शिवपूजन गुप्त, व चिल्हिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गाँव निवासी गौरव मौर्य पुत्र राम सहाय की मौत हो गई।

महला गाँव निवासी 48 वर्षीय राम भरत पासवान उर्फ शिव पुत्र तिलक राम पासवान,40 वर्षीय सुरेश उर्फ चीनक पुत्र पून्नू लाल पासवान, 18 वर्षीय विक्की पासवान पुत्र अमर पासवान, 20 वर्षीय शुभम पुत्र कल्लू गौंड़ घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने राम भरत व सुरेश उर्फ चीनक की हालत गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रामभरत की मौत हो गई। वहीं विक्की व शुभम का इलाज सिद्धार्थनगर मेडिकल कालेज में चल रहा है।

बोलेरो खम्हरिया गाँव निवासी गोरख प्रसाद चला रहे थे। इन्हें सुबह गाड़ी गोरखपुर जाने के लिए बुक थी। इस वजह से वह गाड़ी को जल्दी लेकर लौटना चाहते थे। झपकी आने की वजह से सड़क पर खड़ी ट्रेलर से टकरा गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!