Breaking News :
>>आईपीएल 2026- सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज>>हीट वेव का कहर: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी>>महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति ने निकाली महिला आक्रोश मशाल यात्रा>>एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त>>मंत्री गणेश जोशी ने रिटायर्ड हवलदार उदय सिंह थापा को दी 100वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं>>चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी>>भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हुई- यशपाल आर्य>>महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी>>हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिजली उत्पादन पर टैक्स नहीं लगा सकती राज्य सरकार>>इस आसान घरेलू ड्रिंक से पाएं सिरदर्द से राहत, जानें बनाने की विधि>>सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी>>माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड>>नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित>>कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चयनित 44 कनिष्ठ सहायकों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
फिल्म-जगतमनोरंजन

वीकेंड के बाद ‘भूत बंगला’ की रफ्तार धीमी, फिल्म ने चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 21 अप्रैल 2026, देहरादून। अक्षय कुमार स्टारर भूत बंगला इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए हुए है। बड़े स्टारकास्ट और हॉरर-कॉमेडी के मसाले के साथ रिलीज हुई इस फिल्म को शुरुआती दिनों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। हालांकि वीकेंड के बाद अब असली परीक्षा सोमवार को होती है, जहां फिल्मों की कमाई में अक्सर गिरावट देखी जाती है। ऐसे में सवाल है कि क्या अक्षय कुमार की यह फिल्म मंडे टेस्ट में टिक पाई?

भूत बंगला के चौथे दिन यानी पहले सोमवार के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को करीब 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 64.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

अगर ओपनिंग की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी, जबकि पेड प्रिव्यू से ही 3.75 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। दूसरे दिन शनिवार को कमाई में बड़ा उछाल आया और फिल्म ने करीब 19 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। रविवार को छुट्टी का फायदा मिला और कलेक्शन 23 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। लेकिन सोमवार को वीकडेज इफेक्ट साफ नजर आया और कमाई में गिरावट दर्ज की गई।

बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त धुरंधर 2 और डकैत भी मौजूद हैं, लेकिन दोनों फिल्मों की रफ्तार अब धीमी पड़ चुकी है। ‘धुरंधर 2’ एक महीने से ज्यादा समय से सिनेमाघरों में है और सोमवार को इसने करीब 98 लाख रुपये ही कमाए। वहीं ‘डकैत’ भी सीमित कमाई के साथ अब आखिरी दौर में पहुंच चुकी है और 11वें दिन लगभग 28 लाख रुपये का ही कारोबार कर पाई।

फिल्म की कहानी अर्जुन नाम के शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लंदन से अपने पुश्तैनी गांव मंगलपुर लौटता है। यहां उसका सामना एक रहस्यमयी महल से होता है, जहां अजीब घटनाएं और अनसुलझे राज धीरे-धीरे सामने आते हैं। कहानी में हॉरर और कॉमेडी का संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है।

इस फिल्म की खास बात यह भी है कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी करीब 14 साल बाद फिर साथ आई है। फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और असरानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!