Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

इगास-बग्वाल पर्व को लेकर भावना पांडे ने सरकार से किया सवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 नवम्बर 2021, सोमवार, देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष, प्रसिद्ध समाजसेवी एवँ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भावना पांडेय ने देहरादून के शहीद स्मारक पर मौजूद आंदोलनकारियों और महिलाओं के साथ “इगास बग्वाल” पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत के दौरान जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडेय ने सभी को “इगास बग्वाल” के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इगास पर्व उत्तराखंड का पारंपरिक त्योहार है। इस बार सरकार ने इगास पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, लेकिन ये स्पष्ट नहीं किया कि इगास पर हर साल अवकाश होगा या नहीं।

 

उन्होंने बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि जब राज्य सरकार छठ पूजा के त्योहार पर हर साल अवकाश रख सकती है, तो पहाड़ की परंपरा के प्रतीक इगास पर क्यों नही? भावना पांडे ने कहा कि सरकारें आएंगी और जाएंगी लेकिन पहाड़ और पहाड़ की संस्कृति हमेशा जीवित रहनी चाहिए। पहाड़ की संस्कृति को बचाने के लिए आम जन के साथ ही राजनीतिक दलों को भी आगे आना चाहिए।

उन्होंने बड़ा वायदा करते हुए कहा कि यदि उत्तराखंड में जनता कैबिनेट पार्टी की सरकार बनी तो वे सबसे पहले पहाड़ की संस्कृति को बचाने के प्रयास करेंगी। साथ ही युवा, महिलाओं और राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने की कोशिश करेंगी।

VideoCapture_20211115-110011

भावना पांडेय ने कहा कि हमारे सपनों के उत्तराखंड को पाने का ख्वाब तभी साकार होगा जब राजनीतिक दल 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जेसीपी अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारेगी।

उन्होंने उत्तराखंड की महिलाओं एवं युवाओं से एकजुट होकर जनता कैबिनेट से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही राज्य की जागरूकता जनता से निवेदन किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में अन्य विकल्प के रूप में जनता कैबिनेट पार्टी को ही चुनें।

Loading

error: Content is protected !!