Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तरकाशी जिले की हर्षिल घाटी के झाला गाँव पहुँचे भाजपा के प्रत्याशी सुरेश चौहान व उनके समर्थक

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जनवरी 2022, शुक्रवार, उत्तरकाशी। बारिश और बर्फबारी से लुढ़कते तापमान के बीच पहाड़ में चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। उत्तरकाशी जिले की तीन विधानसभाओं के 30 से अधिक गांव बर्फ के आगोश में हैं और ग्रामीण श्वेत कफ्यरू के चलते अपने घर-आंगन तक सिमटे हैं। लेकिन, इन्हीं कुछ गांवों में चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी और उनके कार्यकत्र्ता बर्फबारी के बीच खूब पसीना बहा रहे हैं। इनकी आहट कड़कड़ाती ठंड में भी राजनीतिक गर्माहट का एहसास कर रही है। गढ़वाल क्षेत्र के उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों के गांव बर्फ से ढक चुके हैं।

उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री विधानसभा के दस, यमुनोत्री विधानसभा के पांच और पुरोला विधानसभा के 15 गांव बर्फ के आगोश में हैं। इन गांवों को जोड़ने वाले पैदल रास्तों पर भी बर्फ की चादर बिछी हुई हैं और इन इलाकों में तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है। परंतु, विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए भाजपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी और उनके समर्थक बर्फबारी के बीच पैदल गांव-गांव पहुंचकर डोर-टू-डोर प्रचार में एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।

गंगोत्री विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान बर्फबारी से प्रभावित हर्षिल घाटी के गांवों में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे और मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने बर्फबारी के बीच हर्षिल, मुखवा, झाला व जसपुर में घर-घर जाकर प्रचार किया। जबकि, कुछ दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण ने भी बर्फबारी में कई किमी चलकर पुरोला, झाला, जसपुर, हर्षिल, मुखवा व धराली में प्रचार किया।

यमुनोत्री सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण ने यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली पहुंचकर पूजा-अर्चना की और डोर-टू-डोर प्रचार किया। पुरोला विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल ने टिकोची, देवरा व कोट और कांग्रेस प्रत्याशी मालचंद ने मसरी व भीतरी में बारिश व बर्फबारी के बीच प्रचार किया। हालांकि, मोरी क्षेत्र के लिवाड़ी, फिताड़ी, सेवा, बरी, तालुका, ओसला, गंगाड़, पंवाणी व ढाटमीर गांव में अभी तक कोई भी प्रत्याशी नहीं पहुंच पाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!