Breaking News :
>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

भारतीय जैन मिलन की केंद्रीय महिला संयोजिका श्रीमती मधु जैन ने 13 दिसंबर 2020 को होने वाली ऐतिहासिक वर्चुअल महावीर संदेश रैली की दी जानकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 10 नवम्बर, देहरादून। जैन समाज के स्वर्णिम इतिहास में पहली बार भारतीय जैन मिलन द्वारा पूरे भारतवर्ष में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के 2547 निर्वाण वर्ष पर उनके संदेशों को घर-घर पहुँचाने के लिए ऐतिहासिक वर्चुअल महावीर संदेश रैली रविवार 13 दिसंबर 2020 को रात्रि 7:30 बजे से 9:00 बजे तक ऑनलाइन होगी। इस महारैली का लाइव फेसबुक यूट्यूब पारस चैनल एवं जिनवाणी टीवी चैनल पर प्रसारण किया जाएगा।

गाँधी रोड स्थित जैन भवन में विचार गोष्ठी वार्ता को संबोधित करते हुए नरेश चंद जैन राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि महावीर संदेश महारैली से पूरे देश भर में 100000 से अधिक व्यक्ति प्रतिभाग करेंगे। जैन परंपरा में तीर्थंकरों का स्थान सर्वोपरि है। आदिनाथ से महावीर तक 24 तीर्थंकर हुए, जिनशासन के उज्जवल नक्षत्र भगवान महावीर 24वें तीर्थंकर हैं, उन्होंने मानव को उसके परम लक्ष्य एवं कर्तव्य का बोध कराया और आत्मा से परमात्मा बनने की कला सिखाई महावीर किसी एक धर्म जाति समुदाय के न होकर संपूर्ण मानव जाति के थे। आज पूरा भारत माँ भगवान महावीर के 2547 वे निर्माण को दीपावली पर्व के रूप में मना रहा है। कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को रात्रि के अंतिम पहर में स्वाति नक्षत्र के रहते हुए ईसवी पूर्व 527 में मोक्ष पद प्राप्त किया देव मानव सभी ने महावीर स्वामी के निर्माण उत्सव मनाया द्वार द्वार मंगल दीप जलाए गए। देहरादून क्षेत्र के 12 से 82 वर्ष के एक लाख किशोर युवा महिलायें पुरुष और बुजुर्गों सम्मिलित होंगे वही भगवान महावीर के संदेशों भगवान महावीर के चित्र संदेश पुस्तिका को घर-घर पहुँचाने के लिए जैन मिलन के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्य किया जा रहा है। सभी जैन मंदिरों, स्थानों में बैनर होर्डिंग लगाए जा रहे हैं।

डॉक्टर संजीव जैन क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि महारैली को भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन ऋतुराज संबोधित करेंगे। महावीर का संदेश घर-घर पहुँचाना है। प्रत्येक आत्मा में परमात्मा बनने की योग्यता है, “अहिंसा परमो धर्म”, “जियो और जीने दो” मनुष्य जन्म से ही नहीं कर्म से महान बनता है, परस्परो ग्रहों जीवानाम आदि संदेश थे। भगवान महावीर को वर्धमान वीर अतिवीर सन्मति व महावीर नामों से भी जाना जाता है।

इस अवसर पर मधु जैन केंद्रीय महिला संयोजिका ने बताया कि भगवान महावीर के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। संसार में सर्वत्र हिंसा और स्वार्थ का वातावरण है, ऐसे में भगवान महावीर के “जियो और जीने दो” का संदेश प्रसारित करना जरूरी है।

क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व जैन भवन के मंत्री संदीप जैन ने बताया कि 15 नवंबर 2020 को प्रातः पूजा प्रक्षाल व श्री जी के अभिषेक के पश्चात निर्वाण लड्डू चढ़ाया जाएगा। संध्या में आरती होगी।

सभा में डॉक्टर संजीव जैन क्षेत्रीय मंत्री, संदीप जैन क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, सुनील कुमार जैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मधु जैन केंद्रीय महिला संयोजिका, राहुल जैन राकेश जैन संयुक्त मंत्री, संजीव जैन, प्रवीण जैन, संजय जैन आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!