Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भगवंत मान ने केजरीवाल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, शाम को बुलाई AAP विधायक दल की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मार्च 2022, शुक्रवार, चण्डीगढ़। आम आदमी पार्टी को पंजाब में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। पार्टी को 117 में से 92 सीटों पर जीत मिली। पार्टी के सीएम भगवंत मान ने पार्टी विधायक दल की बैठक बुला दिया है। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक आज ही होगी। इसके बाद भगवंत मान राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने जाएंगे।

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान 16 मार्च शपथ ले सकते हैं। वह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वह शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में शपथ लेंगे। इससे पहले वह आज ही पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली गए और उनका आशीर्वाद लिया।

केजरीवाल के साथ बैठक में मंत्रिमंडल के स्वरूप पर चर्चा हो सकती है। भगवंत मान के पुराने साथी विधायक भी मंत्री बन सकते हैं। दिल्ली रवाना होने से पूर्व भगवंत मान ने कहा कि वह पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। 

यह पूछे जाने पर कि वह शपथ कब लेंगे, मान ने कहा कि इस संबंध में सबको जल्द बता दिया जाएगा। अभी वह दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में होगा। 

पंजाब में मिली प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान ने कहा कि जनता ने अपना काम कर दिया है। अब उनकी बारी है। उन्होंने लोगों से वादा किया कि आपको एक महीने के भीतर ही अंतर महसूस होने लगेगा। मेरी सरकार कोठियों से नहीं चलेगी। गांवों, शहरों व वार्डों से चलेगी। 

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के हर नागरिक ने नया पंजाब बनाने में अपना योगदान दिया है। हम लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह के खरे उतरेंगे। हमें पंजाब के पौने तीन करोड़ लोगों की इज्जत करनी होगी। अपना काम करवाने के लिए वर्षो तक सरकारी दफ्तरों में चक्कर काटने वाले बुजुर्गो का सम्मान करना होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!