Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
दिल्लीदेश

पिंक व्हाट्सएप से सावधान : एक मैसेज से खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, ये है बचने का तरीका

आकाश ज्ञान वाटिका, 06 जुलाई 2023, गुरूवार, नई दिल्ली। व्हाट्सएप पर ठगी का एक नया तरीका पब्लिक और पुलिस दोनों के लिए परेशानी बन गया है। ठगी के इस तरीके में व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वाले को अतिरिक्त फीचर वाला पिंक व्हाट्सएप डाउनलोड करने के लिए एक लिंक शेयर किया जा रहा है। इस लिंक से पिंक व्हाट्सएप डाउनलोड करने वाले व्यक्ति का फोन तुरंत हैक हो जाता है।

इसके बाद साइबर क्रिमिनल उक्त मोबाइल फोन से गोपनीय जानकारी, फोटो, वीडियो सहित अन्य जानकारी चोरी कर ठगी कर रहे हैं। यह ठग एंड्रायड मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों को अपना निशाना बना रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने पिंक व्हाट्सएप के इस खेल को बड़ा स्कैम मानकर एडवाइजरी जारी की है। इस मामले पर साइबर थाना चंडीगढ़ के एसएचओ रंजीत सिंह ने कहा कि लोगों को ऐसी ठगी से अवेयर होना चाहिए और कोई भी ऐसा लिंक मिले तो उस पर क्लिक ना करें।

क्या है पिकं व्हाट्सएप स्कैम ?
इस स्कैम में लोगों के पास एक लिंक आता है और लोगों को पिंक व्हाट्सएप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद लोगों का फोन हैकर की ओर से हैक कर लिया जाता है और उसके फोन से प्राइवेट जानकारी और बैंक से लाखों रुपए की ठगी कर ली जाती है।

इससे बचने के लिए अनजान नंबर से कोई भी लिंक आने पर क्लिक न करें। आपकी जान-पहचान वाले के नंबर से भी कोई अज्ञात लिंक आने पर बिना वेरिफाई किए क्लिक न करें। अगर आपने भूल से इस लिंक पर क्लिक करके पिंक व्हाट्सएप डाउनलोड कर लिया है तो इसे तुरंत डिलीट करें। अपने फोन का बैकअप लें और फोन फॉर्मेट या फैक्टरी सिस्टम रिसेट कर दें। इस तरह का कोई भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज मिलने पर तुरंत पुलिस में शिकायत दें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!