Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

वर्ल्ड कप से पहले गांगुली ने इस खिलाड़ी को लेकर बीसीसीआई को दी ये खास सलाह

आकाश ज्ञान वाटिका, 08 जुलाई 2023, शनिवार, नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वनडे विश्व कप के लिए बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट से अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पर नजर रखने की सलाह दी है। चहल पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने एक भी मैच खेलने को नहीं मिला था। भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर बाहर हो गई थी। गांगुली को लगता है कि भारत के पास कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई जैसे कुछ और अच्छे रिस्ट (कलाई) स्पिनर्स हैं, लेकिन चहल वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

भारत के पूर्व कप्तान गांगुली ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- बिश्नोई और कुलदीप अच्छे स्पिनर्स हैं, लेकिन चहल किसी बड़े टूर्नामेंट में खेलने से चूक जाते हैं। वह क्रिकेट के छोटे प्रारूपों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं, चाहे वह 20 ओवर का हो या 50 ओवर का। उन पर नजर रखना महत्वपूर्ण है। गांगुली ने यह भी कहा कि साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के लिए रिस्ट स्पिनर्स को खेलना मुश्किल लगता है। खासतौर जब मैच भारतीय कंडीशन में हो तो उनके लिए और मुश्किल खड़ी हो जाती है। इसी के साथ गांगुली ने कहा- जब आप ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरेंगे, तो एक रिस्ट स्पिनर इन परिस्थितियों में अंतर पैदा कर सकता है।

2011 वनडे विश्व कप में पीयूष चावला थे। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी। पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने इस बात पर भी जोर दिया कि जब-जब स्पिनर्स ने वर्ल्ड कप में विकेट निकाल कर दिए हैं, तब-तब भारत ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, जब हम 2007 में टी-20 विश्व कप खेलने दक्षिण अफ्रीका गए थे, तो वहां भी हमारे कलाई के स्पिनरों ने तेज गेंदबाजों के साथ मिलकर अच्छी गेंदबाजी की थी। हरभजन सिंह उस टीम में थे। मुझे लगता है कि भारतीय परिस्थितियों में एक रिस्ट स्पिनर को रखना बेहद महत्वपूर्ण होगा। भारत अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत आठ अक्तूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। वहीं, भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 15 अक्तूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!