Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
उत्तराखण्डदेहरादून

चारधाम यात्रा से पहले सड़कों को चकाचक करने के साथ सुरक्षा मानकों को पूरा करने के निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 मार्च 2023, बुधवार, देहरादून। चारधाम यात्रा से पहले सड़कों को चकाचक करने के साथ सुरक्षा मानकों को पूरा करने के निर्देश शासन स्तर पर जारी किए गए हैं। यात्रा शुरू होने से पहले सभी संभावित दुर्घटनास्थलों पर क्रैश बैरियर लगाने के लिए कहा गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु की ओर से लोनिवि के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रदेश में 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है, लेकिन कई जगह सड़कों की स्थिति अभी भी बदत्तर बनी हुई है। कई स्थानों पर सक्रिय भूस्खलन जोन सिरदर्द बने हुए हैं तो कहीं ब्लैक स्पॉट पड़े हुए हैं। इन्हें दुस्तर किए जाने की कवायद अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। हल्की सी बारिश में भी कई लैंडस्लाइड जोन सक्रिय हो जाते हैं, तो कई जगह क्रैश बैरियर नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। शासन यात्रा शुरू हाेने से पहले मार्गों को दुरूस्त कर लेना चाहता है। इसके मद्देनजर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

इसमें कहा गया है कि चारधाम यात्रा में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा मार्गों पर किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। यात्रा अवधि के दौरान मानसून के समय भूस्खलन, मलबा आने से यात्रा मार्ग प्रभावित होते हैं, इसलिए यात्रा में व्यवधान होता है। इसको ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाए।

प्रमुख सचिव लोनिव आरके सुधांशु की ओर से जारी निर्देशों में साफ कहा गया है कि यात्रा मार्गों पर निर्माण सामग्री किसी भी सूरत में नहीं दिखनी चाहिए। सीमेंट, सरिया, बजरी आदि को व्यवस्थित ढंग से रखा जाए। ताकि मार्ग में निर्माण सामग्री पड़े होने से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

889 किमी लंबी चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत 350 डंपिंग जोन बनाए गए हैं। लेकिन देखने में आ रहा है कि परियोजना में काम कर रही कुछ कंपनियों ने मलबे के ढेर सड़कों के किनारे लगा दिए हैं। जिससे यातायात अवरूद्ध हो रहा है। धूल के गुबार लोगों के लिए सिरदर्द बन रहा है। प्रमुख सचिव की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि अनिवार्य रूप से कटिंग का मलबा डंपिंग जोन में ही डाला जाए। नियमों का पालन नहीं कर रही कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, कि वह मौके पर टीम भेजकर स्थिति का जायजा लें।

शासन की ओर से प्रमुख अभियंता लोनिवि, मुख्य अभियंता बीआरओ, क्षेत्रीय अधिकारी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को निर्देश जारी कर कहा गया है कि यात्रा मार्गों पर पर्याप्त संख्या में श्रमिकों और आवश्यक मशीनों की तैनाती की जाए, ताकि मार्ग के अवरूद्ध होने पर यात्रा निर्बाध रूप से संचालित की जा सके।

शासन की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि संबंधित अधिशासी अभियंता जिलाधिकारियों और शासन के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाएंगे। यात्रा मार्गों की स्थिति से बराबार डीएम और शासन को अवगत कराएंगे। इसके साथ ही लोनिवि के मुख्य अभियता सहित अन्य उच्चाधिकारियों को समय-समय पर यात्रा मार्गों के निरीक्षण के लिए कहा गया है। कोताही बरतने वाले अधिकारियों को कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी जारी की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!