Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

अपनी डाइट में इन 5 खाद्य पदार्थों को जरूर करें शामिल, याददाश्त बढ़ाने में करेगा मदद

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 05 फ़रवरी 2024, देहरादून। मस्तिष्क कोशिकाएं या न्यूरॉन्स आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन से प्रभावित हो सकते हैं। वसा और शर्करा से भरपूर खाद्य पदार्थ मस्तिष्क के न्यूरॉन्स में सूजन पैदा करके नुकसान पहुंचा सकते हैं।इससे मस्तिष्क के कामकाज पर असर पड़ सकता है और अवसाद समेत कमजोर याददाश्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं से सुरक्षित रहने के लिए अपनी डाइट में इन 5 खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें।

ब्लू बेरीज
रोजाना ब्लू बेरीज का सेवन करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है। इनमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट मस्तिष्क को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ब्लू बेरी में मौजूद फ्लेवोनोइड विशेष रूप से मस्तिष्क के उन क्षेत्रों को लक्षित करते हैं, जो याददाश्त और सीखने से जुड़े होते हैं।यहां जानिए ब्लूबेरीज के सेवन से मिलने वाले अन्य फायदे।

अखरोट
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बड़ा स्त्रोत है, जो मस्तिष्क के कार्य के लिए जरूरी है। इसमें विटामिन-श्व भी होता है, जो एक और शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है। अध्ययनों से पता चला है कि अपनी डाइट में अखरोट को शामिल करने से याददाश्त, सीखने की क्षमता और संज्ञानात्मक कार्य में सुधार हो सकता है। अखरोट का सेवन करने से आपको तनाव से छुटकारा मिलने के साथ-साथ बेहतर नींद भी प्राप्त हो सकती है।यहां जानिए अखरोट के अन्य फायदे।

संतरा
संतरे में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो न्यूरोडीजेनेरेटिव विकार के जोखिम को कम करने और याददाश्त को मजबूत बनाए रखने में मददगार है।एक अध्ययन के अनुसार, इसमें मौजूद बायोफ्लेवोनॉइड्स में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा यह समय के साथ याददाश्त कमजोर होने के जोखिम को कम करता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां
केल, पालक और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को नियासिन और विटामिन-श्व जैसे पोषक गुणों का अच्छा स्रोत माना जाता है। ये दोनों गुण मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं।यही नहीं, ये गुण अल्जाइमर (याददाश्त संबंधी रोग) और उम्र के साथ दिखाई देने वाली मानसिक कमजोरी को भी कम करने में सक्षम है। इस आधार पर कहा जा सकता है हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन मस्तिष्क कार्यप्रणाली में सुधार लाया जा सकता है।

साबुत अनाज
याददाश्त को तेज करने के लिए दिमाग को ग्लूकोज की जरूरत होती है और साबुत अनाज इसके लिए बेहतरीन है। इसके अतिरिक्त साबुत अनाज फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद कर सकता है, इसलिए डाइट में साबुत अनाज का होना महत्वपूर्ण है। आप चाहें तो मल्टीग्रेन ब्रेड, होल ग्रेन टॉर्टिला और ब्राउन पास्ता आदि के रूप में साबुत अनाज खा सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!