Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
खेल-जगत

बीसीसी ने किया खुलासा, मई के पहले हफ्ते में आइपीएल की शुरुआत हो सकती है

Coronavirus Pandemic की वजह से देश में इस समय लॉक डाउन की स्थिति है। यही कारण है कि इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल का 13वां संस्करण का भाग्य भी अधर में लटका हुआ है, क्योंकि सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राथमिकता है। आइपीएल 2020 को पहले ही स्थगित किया हुआ है, लेकिन अब क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ की ओर से आ रही है।

बीसीसीआई की मानें तो अगर कोरोना वायरस की स्थिति अप्रैल के आखिर तक नियंत्रण में होती है तो फिर मई के पहले हफ्ते में आइपीएल 2020 की शुरुआत हो सकती है। आइएएनएस से बात करते हुए एक बीसीसीआइ के अधिकारी ने कहा है कि मौजूदा समय में आइपीएल के बारे में सोचना काफी कठिन है, बोर्ड अभी भी लीग का आयोजन उस पैटर्न(एक दिन में दो मैच) से कर सकता है, जिसका अनुसरण दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टूर्नामेंट के दौरान किया गया था, लेकिन इस स्थिति में भी आइपीएल का पहला मैच मई की शुरुआत में हो जाना चाहिए।

बोर्ड के अधिकारी ने कहा है, “अभी की बात करें तो हमें अप्रैल के अंत तक इंतजार करना होगा। अगर आइपीएल 2020 का पहला मैच मई के पहले सप्ताह में नहीं खेला जाता है तो फिर इस साल लीग का आयोजन करना असंभव है। यहां तक कि अगर हमें सभी प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए अप्रैल के अंत तक इंतजार करना पड़ता है, तो हम दक्षिण अफ्रीका संस्करण से एक क्यू ले सकते हैं और सफलतापूर्वक लीग आयोजित कर सकते हैं। अगर आपको याद हो तो वो दिनों के हिसाब से सबसे छोटा आइपीएल था। 2009 में साउथ अफ्रीका में 37 दिनों में 59 मैच खेले गए थे। ऐसा ही इस बार कर सकते हैं, लेकिन कुछ उपाय जरूर करने होंगे।

दो शहरों में आयोजित कराना होगा आइपीएल

उपायों के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा, “आप इस तरह के परिदृश्य में पूरे देश में यात्रा नहीं कर सकते। अगर हमको अनुमति मिलता है तो हमको महाराष्ट्र जैसी जगह पर आइपीएल आयोजित कराना होगा, जहां 3 स्टेडियम मुंबई और एक स्टेडियम पुणे में है। मुझे यकीन है कि इसके बाद हमें यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि टीमों को न केवल खेलने के लिए नए विकेट मिलें, बल्कि इसमें न्यूनतम यात्रा भी शामिल हो। हालांकि, इससे पहले सरकार को टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए उपयुक्त होना चाहिए। जनता और खिलाड़ियों की सुरक्षा बीसीसीआई की प्राथमिकता है, जिसकी बात हम पहले से कर रहे हैं।”

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने हाल ही में इस बात का ऐलान किया था कि आइपीएल के 13वें सीजन का भाग्या 15 अप्रैल को नई एडवाइजरी जारी होने के बाद तय होगा। 15 अप्रैल के बाद कोरोना वायरस की स्थिति साफ हो पाएगी और नई एडवाइजरी जारी होगी। खेल मंत्री ने कहा था कि बीसीसीआई को क्रिकेट के मसलों पर बात कर सकती है, अन्य खेलों पर नहीं। हमें देश के लोगों को प्रोटेक्ट करना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!