Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
खेल-जगत

बांग्लादेश ने धौनी के जीत का फिक्स फार्मूला आजमाया, ‘छक्का’ लगा दिलाई जीत

बांग्लादेश की टीम ने भारत के खिलाफ पहली बार टी20 मुकाबले में जीत हासिल करने में आखिरकार कामयाबी हासिल की। टीम इंडिया के खिलाफ बांग्लादेश की जीत के हीरो रहो अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम।  मुशफिकुर ने अर्धशतक बनाया तो कप्तान महमूदुल्लाह ने छक्के के साथ टीम को जीत दिलाई। इस जीत में बांग्लादेश ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीत का फिक्स फार्मूला आजमाया।

भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बेहद खास था। यह मैच टी20 फॉर्मेट का 1000वां इंटरनेशनल मुकाबला था। इस मैच को बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ अपनी पहली टी20 जीत से और भी यादगार बना लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश ने मुशफिकुर रहीम के अर्धशतक के दम पर 19.3 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।

धौनी का फार्मूला आया बांग्लादेश के काम

बांग्लादेश की टीम ने भारत के खिलाफ रविवार को कुछ अलग ही अंदाज में खेल दिखाया। टी20 में ताबड़तोड बल्लेबाजी कर ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की लालच में बांग्लादेशी टीम आमतौर पर विकेट गंवा दिया करती थी लेकिन दिल्ली टी20 में इसके उलट नजर आया। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीत का फार्मूला है आखिरी ओवर तक मैच ले जाना और बांग्लादेश ने कुछ इसी तरह से मैच खेला।

धौनी के स्टाइल में छक्के से जीता बांग्लादेश

मैच को खत्म करने का धौनी का अंदाज बेहद निराला है। वह आमतौर पर छक्के के साथ मैच को जीतना पसंद करते हैं। बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह ने भारत के खिलाफ दिल्ली में आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगा कर जीत हासिल की।

विकेटकीपर मुशफिकुर ने जमाया अर्धशतक

बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने नाबाद 60 रन की पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने पारी को संभाला और रन गति ना बढ़े इसके लिए लगातार रन बनाते रहे। 43 गेंद पर 8 चौके और 1 छक्के की सहायता से उन्होंने यह पारी खेली और भारत के खिलाफ पहली टी20 जीत हासिल की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!