Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

बगदादी की बहन को सुरक्षा एजेंसियों ने खोज निकाला – आतंकवादी संगठन से रखती है संबद्ध

पिछले दिनों आइएसआइएस के सरगना अबु बकर अल बगदादी के अंत के बाद अब तुर्की सेना ने उसकी बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार के मुताबिक 65 वर्षीय बगदादी की बहन रशमिया को सोमवार के दिन उत्तरी सीरिया के अजाज शहर से गिरफ्तार किया गया। यहां वो अपनी पति, पांच बच्चों और रिश्तेदारों के साथ रहती थी। जानकारी के अनुसार वो यहां कंटेनर में छुपी हुई थी।

माना जाता है कि बगदादी की बहन का आतंकवादी संगठन से संबद्ध है। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कामयाबी है।

पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिकी सैनिकों द्वारा एक विशेष ऑपरेशन के दौरान सीरिया में बगदादी की मौत हो गई। जानकारी अनुसार अमेरिकी सेना उसे जिंदा पकड़ना चाहती थी, लेकिन उसने खुद को उड़ा दिया। अमेरिकी नेता के अनुसार बगदादी पर पेंटागन की निगरानी में काफी समय से था और इसके बाद उसे खत्म कर दिया गया। बगदादी सीरिया के इदलिब में मारा गया।

बगदादी को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार समुद्र में दफना दिया गया। आतंकी सरगना के खिलाफ चलाए गए अभियान में इराक ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इराक के एक शीर्ष खुफिया अधिकारी ने अमेरिकी सेना को बगदादी को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

बाद में रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि रूस के पास बगदादी की खात्मे के लिए अमेरिकी सेना के विशेष ऑपरेशन की जानकारी नहीं है। इसके बाद आइएसआइस ने गुरुवार को ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक ऑडियो टेप में बगदादी की मौत की पुष्टि की। इस दौरान उसने अमेरिका को धमकी दी। इस टेप में कहा गया कि बगदादी की मौत का बदला अमेरिका से लिया जाएगा।इसी ऑडियो में बताया गया की अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल कुरैशी को आइएसएस का नया चीफ बनाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!