Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन>>जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज>>सीमांत गांवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन>>चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच- डाॅ. धन सिंह रावत>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्ड

बाबा रामदेव के धारावाहिक से प्रभावित युवक घर में बताए बगैर पंजाब से पहुंचा हरिद्वार

हरिद्वार : योगगुरु बाबा रामदेव पर प्रसारित धारावाहिक देख पंजाब के फरीदकोट जिले का युवक इस कदर प्रभावित हुआ कि परिजनों को बताए बिना सप्ताह भर पहले हरिद्वार पहुंच गया। वह पंतजलि योगपीठ में प्रवेश का प्रयास कर रहा था कि सुरक्षा कर्मियों ने पहचान पत्र दिखाने को कहा। पहचान पत्र न दिखा पाने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने युवक को परिजनों को सौंप दिया।

फरीदकोट के शहीद बलविंदर सिंह नगर के रहने वाले बंता सिंह का बेटा गुरप्रीत 21 साल का है। बंता के अनुसार गुरप्रीत बेरोजगार है और घर पर ही रहता है। वह बाबा रामदेव से प्रभावित है और बाबा रामदेव पर प्रसारित होने वाले सीरियल को भी रुचि से देखता है। उन्होंने बताया कि बीती 23 मार्च को वह एकाएक गायब हो गया। रिश्तेदारों से लेकर आसपास तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पंजाब पुलिस ने यह सूचना उत्तराखंड पुलिस भी साझा की थी।

हरिद्वार की पुलिस अधीक्षक (नगर) ममता वोहरा ने बताया कि गुरुवार को एक युवक पतंजलि योगपीठ में प्रवेश का प्रयास कर रहा था तो परिचय पत्र न दिखाने पर सुरक्षा कर्मियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गुरप्रीत बताया। उसने बताया कि हरिद्वार में वह पतंजलि योगपीठ के आस-पास रहा।

25 मार्च को रामनवमी के दिन बाबा रामदेव ने 92 ब्रह्मचारियों और ब्रह्मचारिणियों को संन्यास दीक्षा दिलाई थी तो वह भी वीआईपी घाट पर दूर से इस दृश्य को देख रहा था। एसपी ने बताया कि युवक मानसिक तौर पर कुछ कमजोर भी लग रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!