Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

बाबा केदार की चल विग्रह डोली शीत कालीन प्रवास स्‍थल से रवाना, दर्शनों के लिए उमड़े भक्‍त

आकाश आकाश ज्ञान वाटिका, 2 मई 2022, सोमवार, देहरादून/ गुप्तकाशी। मंगलवार, 3 मई 2022 से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके मद्देनजर सोमवार बाबा केदार की चल विग्रह डोली शीत कालीन प्रवास स्‍थल से रवाना हो गई। पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से भगवान केदारबाबा की पंचमुखी डोली ने सुबह 9.35 बजे केदारनाथ धाम हेतु रवाना हो गई है। आज दोपहर 12:15 बजे गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा से मां गंगा की डोली भी गं गोत्री के लिए रवाना होगी।

गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा में उत्सव का माहौल है। जम्मू कश्मीर लाइव इन्फेंट्री रेजीमेंट के जवान अपने बैंड के साथ इस उत्सव में पहुंचे हैं जो कि डोली यात्रा के साथ गंगोत्री तक जाएंगे। वहीं मां यमुना की डोली मंगलवार की सुबह खरसाली से रवाना होगी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट मंगलवार को खुलने हैं।

विश्व प्रसिद्ध धाम केदारनाथ के लिए सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना के साथ बाबा केदार की डोली रवाना हो गई। रविवार को पंच शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में स्थित भोले बाबा के रक्षक भैरवनाथ की विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न हुई।

मंदिर समिति के प्रभारी कार्याधिकारी आरसी तिवारी एवं सुपरवाइजर युद्धवीर पुष्वाण ने बताया कि सोमवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आर्मी व स्थानीय वाद्य यंत्रों व श्रद्धालुओं की जयकारों के साथ केदारपुरी धाम के लिए रवाना हो गई। डोली विभिन्न यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीष देते हुए प्रथम रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी।

मंगलवार, 3 मई 2022 को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए फाटा, 4 मई को भगवान की डोली गौरीकुण्ड एवं 5 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 6 मई को प्रात: 6 बजकर 25 मिनट पर भगवान केदारनाथ के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

रविवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में आचार्य एवं वेदपाठियों ने देर शाम लगभग सात बजे भैरवनाथ की पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। लगभग दो घंटे तक चली पूजा-अर्चना के बाद बाबा भैरवनाथ की आरती की गई। भैरवनाथ को केदारपुरी का क्षेत्र रक्षक माना जाता है तथा लोक मान्यताओं के अनुसार भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में भैरव पूजन के बाद भैरवनाथ केदार पुरी के लिए रवाना होते है।

बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए गुप्तकाशी में तीर्थपुरोहितों के साथ बैठक की। इस मौके पर बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में यात्रियों के दर्शनों को पहुंचने की उम्मीद है।

देश विदेश से आने वाले यात्री अच्छा संदेश लेकर यहां से जाए, इसके लिए सभी को अतिथि देवो भव: के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देनी होगी। तीर्थपुरोहितोंको यात्रा की मुख्य कड़ी बताते हुए मंदिर समिति से बेहतर समन्वय स्थापित करने का आग्रह किया। कहा कि मंदिर स्तर से जो भी बेहतर व्यवस्थाएं की जानी हैं, उसे समिति करने का प्रयास करेगी।

बैठक में तीर्थपुरोहितों से अध्यक्ष ने सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि यात्रा के सुचारू संचालन के लिए यात्रियों को हर पड़ाव की क्षमता के अनुसार उन्हें वहां रहने की बेहतर सुविधाएं दी जाएं। साथ ही सामूहिक सहयोग से यात्रा को संचालित किया जाए। इस मौके पर बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह, केदारसभा अध्यक्ष विनोद शुक्ला, बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती सहित बड़ी संख्या में तीर्थपुरोहित मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!