Breaking News :
>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया संकेत, “आजमगढ़ का नाम होगा आर्यमगढ़”

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जून 2022, सोमवार, लखनऊ उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पहले कार्यकाल में इलाहाबाद तथा फैजाबाद का नाम बदलने के बाद अब बारी आजमगढ़ की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इसका संकेत भी दे दिया है। आजमगढ़ में उन्होंने दो जनसभा को भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में आजमगढ़ का नाम आर्यमगढ़ हो सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में रविवार को आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के पक्ष में दो चुनाव सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा में कहा कि आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाने की प्रक्रिया के साथ जुडऩे का अवसर आपके पास आया है। चूकिएगा मत। आजमगढ़ को आतंकगढ़ मन बनने दीजिएगा। ईश्वर ने आपको अवसर दिया है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तो आजमगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की रीढ़ बनने वाला है। यह केवल आवागमन का माध्यम नहीं है, बल्कि यहां के विकास की धुरी बनने वाला है। आजमगढ़ में एयरपोर्ट नहीं था, हम लोगों ने एयरपोर्ट दिया है। यहां महाराजा सुहेलदेव जी के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है, जिसका शिलान्यास गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। विश्वविद्यालय बनने से विकास की ढेर सारी संभावनाएं सृजित होंगी।

मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ के चक्रपानपुर व बिलरियागंज क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां की राष्ट्रवादी जनता सुशासन व विकास पर अपने विश्वास की मुहर लगाते हुए दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को भारी मतों से विजयी बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां से निरहुआ जीतेगा तो आजमगढ़ का भी विकास होगा हमने गोरखपुर से सीट छोड़ी तो एक कलाकार को चुनाव लड़वाया। वह जीते भी और गोरखपुर का विकास भी हुआ। निरहुआ जीतेगा तो यहां का भी विकास होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!