Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ का नाम बदलकर आर्यमगढ़ करने के दिए संकेत

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 नवंबर 2021, रविवार, आजमगढ़। केन्द्र सरकार के गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आजमगढ़ जिले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान किया है। उन्होंने आजमगढ़ जिले का भी नाम बदलने का संकेत दिया।

गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह विश्वविद्यालय जिसकी आधारशिला रखी गई है सचमुच आजमगढ़ को आर्यमगढ़ में बदल देगा। इसमें तो अब कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता और श्रीराम के जयकारे के साथ अमित शाह का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि हमने जो कहा वह करके दिखाया। पूरे देश में केंद्र के साथ-साथ जहां भी भाजपा की राज्य सरकारों ने जो बातें कही थीं, उसे धरातल पर उतारा। दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। वर्ष 2017 में मोदी जी और अमित शाह के मार्गदर्शन में भाजपा को समर्थन मिला। कहा कि यहां के लोगों ने भले दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को सांसद बनाया हो, लेकिन पहचान धूमिल हुई है। 2014 और 2017 से पहले आजमगढ़ के लोगों को कहीं बाहर कमरा नहीं मिलता था, क्योंकि पहचान का संकट था।

सरकार आज गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व काम कर रही है। जब सरकार का गठन हाेने जा रहा तो तय किया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और आजमगढ़ की पहचान बन जाए। आज एयरपोर्ट निर्माण का 95 फीसद काम पूरा हो गया है। आजमगढ़ विवि आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बना देगा।

पहले पहचान का संकट था, जाति के नाम पर परिवार को भरने वाले थे, नौकरियां निकलती थीं तो पैसा लेने के लिए वसूली पर निकल जाते थे, लेकिन हमने आज कुल 7.50 लाख नौजवानों को नौकरी दी। यह नौकरी मेरे हिस्से नहीं, बल्कि नौजवानों हिस्से में है। प्रसन्नता होती है कि कोई सरकारी नौकरी पाया तो। कहा कि आपके सांसद कोरोना काल में दर्शन देने नहीं आए। चुनाव की सुगबुगाहट हुई है, ताे कभी-कभी आएंगे फिर चले जाएंगे। आजमगढ़ हमारे कार्य क्षेत्र का पहले से हिस्सा रहा है। इसी जिले में 2007 में हमारे ऊपर हमला हुआ था। अजीत राय की हत्या विद्यार्थी परिषद का सदस्य के नाते हुई, क्योंकि उन्होंने अपने कालेज में गणतंत्र दिवस पर वंदेमातरम गान की बात कही थी। तब कालेज परिसर में हत्या कर दी गई और एक महीने तक एफआइआर दर्ज नहीं की गई।

आज किसी की हिम्मत है तो बहन-बेटियों से छेड़खानी करके देखे। उसे मालूम है कि दुर्योधन और दुशासन का क्या हाल हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कोराेना काल में भी बहुत काम किया। एक लाख लोगों को यूपी में घर पहुंचाने की व्यवस्था की, फ्री में राशन दिया। पहले जो राशन ब्लैक होकर बंगलादेश पहुंच जाता था वह जनता के हिस्से पहुंचा। केंद्र सरकार ने 2020 में सात महीने और 2021 में आठ महीने फ्री राशन ही नहीं, बल्कि उसके साथ दाल, तेल, नमक भी दिया जाएगा। बताया गया कि अगले सत्र में विवि तैयार हो जाएगा। इससे 700 विद्यालय संबद्ध होंगे और 2 लाख 66 हजार छात्रों को लाभ मिलेगा। स्मार्ट फोन और टैबलेट लेकर सरकार आ रही है, ताकि आनलाइन एजुकेशन की सुविधा मिल सके। अंत में विश्वविद्यालय स्थापना, माफियाराज की समाप्ति के लिए मऊ और आजमगढ़ के लोगों को बधाई दी।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!