Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्डदेहरादून

ग्रामीणों के लिए हो रही वरदान साबित, ‘आयुष्मान योजना’

बायला, मटियाना और गबेला में लगे हेल्थ कैंप का ग्रमीणों को मिला लाभ

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 25 नवम्बर 2023, देहरादून। उत्तराखंड के जनजातीय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का क्रम जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को देहरादून के चकारात ब्लॉक के ग्राम मटियाना और गबेला में संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा, जिसका ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस कार्यक्रम में कृषि, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास, स्वास्थ्य आदि विभाग उपस्थित रहे। इन विभागों द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जिससे लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले कर लाभान्वित हो सकें। संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने विकसित भारत बनाने की शपथ भी ली। इस दौरान मौजूद लोगों को मानीनय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत को लेकर संबोधन सुनाया गया।

ग्राम मटियाना और गबेला में विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीणों ने बताया कि कृषि, स्वास्थ और अन्य विभागों द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं से क्षेत्र का विकास हो रहा है। शनिवार को यात्रा के दौरान इन दोनों ग्राम सभाओं में आयोजित मुफ्त हेल्थ कैंप में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी मुफ्त जांच की गई। साथ ही ग्रामीणों को जरूरत की मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं।

चकराता के ग्राम गबेला के जगत राम शर्मा जो प्रधानमंत्री जन-धन योजना के लाभार्थी हैं उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत खुले बैंक खाते में ही अब उनके विभिन्न योजनाओं की सब्सिडी प्राप्त होती है। इसके लिए उन्होंने सरकार का आभार जताया है। इसी गांव की नूपो देवी जो आयुष्मान कार्ड धारक ने बाताया कि इस योजना के तहत उनके परिवार को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना उनके परिवार के लिए वरदान साबित हो रही है। ग्राम बायला निवासी कांति राम ने बताया कि आयुष्मान कार्ड पर उनके बेटे का गंभीर बीमारी के दौरान उपचार हुआ। इस कारण उस पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ा। विकसित भारत संकल्प योजना कार्यक्रम में गबेला निवासी रूप राम शर्मा ने बताया वह प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना के लाभार्थी है। इससे उनको जीनवयापन में काफी मदद मिलती है।

ग्राम बायला की श्रीमती रामदेई को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान मिला है जिससे उनका पूरा परिवार खुश है। इसी गांव के ही विद्या जो किसान क्रिडिट कार्ड के लाभार्थी है ने बताया कि इस कार्ड से उन्हें खेती करने में काफी फायदा मिलता है। इसी प्रकार विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंच रहे विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी अपनी- अपनी कहानी सुना रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!