Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तर-प्रदेश

अयोध्या : आज रामनगरी आएंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, देखेंगे राममंदिर के निर्माण कार्य का प्रजेंटेशन

उत्तर प्रदेश के अपने दिन दिन के दौरे के दूसरे दिन उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू शुक्रवार को अयोध्या तथा वाराणसी का दौरा करेेंगे। लखनऊ से स्पेशल ट्रेन से अयोध्या पहुंचने के बाद उप राष्ट्रपति दोपहर बाद इसी ट्रेन से वाराणसी भी जाएंगे।

उप राष्ट्रपति एम. वेकैंया नायडू सुबह करीब 9:30 बजे विशेष ट्रेन से लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से अयोध्या रवाना हो गए। चारबाग रेलवे स्टेशन पर उनको रवाना करने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा भी पहुंचे थे। उपराष्ट्रपति की ट्रेन में दो इंजन लगे थे। एक आगे और एक पीछे। चारबाग स्टेशन के एक नम्बर प्लेटफार्म से उनकी ट्रेन रवाना की गई। इस कारण दून एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए। चारबाग स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। पार्सल घर के पास से यात्रियों को प्रवेश दिया गया।

रामनगरी अयोध्या में एम.वेंकैया नायडू अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ श्रीरामलला तथा हनुमान गढ़ी का दर्शन-पूजन करेंगे। अयोध्या में उनका करीब तीन घंटे का प्रवास है। दर्शन-पूजन के बाद उप राष्ट्रपति अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य का प्रजेंटेशन भी देखेंगे। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का शुक्रवार को रामनगरी के अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन पर करीब 11:15 बजे पहुंचेंगे और यहां से उन्हें पूरे सम्मान के साथ रामजन्मभूमि ले जाया जाएगा। वह रामलला का दर्शन करने के साथ रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण का अवलोकन भी करेंगे। उप राष्ट्रपति के स्वागत में श्रीरामलला का गर्भगृह फूल-बंगला के रूप में सज्जित किया गया है। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डा.अनिल मिश्र ने उप राष्ट्रपति के आगमन को अयोध्या और राम मंदिर के लिए ऐतिहासिक बताया तथा कहा कि ट्रस्ट पूरे ह्रदय से उप राष्ट्रपति का स्वागत करने को तैयार है।

रामजन्मभूमि परिसर में उप राष्ट्रपति के लिए 45 मिनट का समय आरक्षित है। इसी अवधि में वह हनुमानगढ़ी पहुंच बजरंगबली का दर्शन-पूजन करेंगे। दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर वह राजकीय अतिथि गृह पहुंचेंगे और यहीं उनका दोपहर का भोजन का इंतजाम है। यहां पर वह श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का प्रेजेंटेशन भी देखेंगे। यहां पर कुछ देर विश्राम के बाद उपराष्ट्रपति अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और अपराह्न दो बजकर 45 मिनट पर विशेष ट्रेन से ही वाराणसी के लिए रवाना होंगे। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!