Breaking News :
>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी>>अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

एनसीसी कैडेट के साथ मिलकर नशे के ख़िलाफ़ जल्दी चलेगा जागरूकता अभियान : ललित जोशी

एनसीसी 11 गर्ल्स बटालियन और सजग इंडिया संयुक्त रूप से चलायेंगे नशे के खिलाफ अभियान।

राष्ट्र के निर्माण में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका : कर्नल आदित्य जे. पाल

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 5 अप्रैल 2024, देहरादून। सीआईएमएस कॉलेज देहरादून में आज एक प्रेरणादायक सत्र के दौरान एनसीसी 11 यू.के. गर्ल्स बटालियन देहरादून के कर्नल आदित्य जे. पॉल ने शिरकत की और कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, डिफेंस एकेडमी के प्रशिक्षुओं एवं अन्य छात्र-छात्राओं को प्रेरणादायक संवाद किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया और कॉलेज में संचालित विभिन्न कोर्सों व आयोजित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और सभी एनसीसी कैडेट्स से आह्वान किया कि हम स्वय को नशे से दूर रखें और समाज में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नल पाल ने कहा कि एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जीवन मूल्य है। यह युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाता है, बल्कि मानसिक दृढ़ता, आत्म-विश्वास, और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करता है। आज के युवा हमारे देश का भविष्य हैं और यदि उन्हें सही दिशा, उद्देश्य और प्रेरणा मिले, तो वे न केवल अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि राष्ट्र के निर्माण में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। एनसीसी उन्हें वह मंच प्रदान करता है, जहाँ वे नेतृत्व करना सीखते हैं, चुनौतियों का सामना करना सीखते हैं और सबसे बढ़कर, एक सच्चे भारतीय नागरिक बनते हैं।”

उन्होंने उपस्थित छात्रों से आह्वान किया कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल करें और अपने कौशल तथा ऊर्जा का उपयोग समाज के हित में करें और उन्होंने बताया कि जल्दी ही एनसीसी के कैडेट और सजग इंडिया के संयुक्त अभियान में नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि युवाओं को नशे के दुष्परिणाम से बचाया जा सके।

कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी देहरादून के डॉयरेक्टर मेजर (से०नि०) ललित सामंत, अकादमिक निदेशक सी.बी. जोशी, सीआईएमएस कॉलेज में 11 यू.के. गर्ल्स बटालियन एस.एम. राकेश सिंह की सीटीओ डॉ. अंजना गुसांई व 250 से अधिक छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!