Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनधार्मिक

संस्कार प्रणेता आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज का मंगल आगमन

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 19 अगस्त  2025, देहरादून। संस्कार प्रणेता, प्रेरणाश्रोत आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज का चातुर्मास के अंतर्गत आज देहरादून आगमन आनंद चौक तिलक रोड पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में अत्यंत हर्षोल्लास और भक्ति भाव से हुआ।

मंगलप्रभाति यात्रा प्रातः 7:45 बजे श्री जैन भवन, गाँधी रोड से आरंभ हुई, जो विभिन्न प्रमुख स्थलों, जैन कॉलोनी, धामावाला, सराफा बाजार, कमल मार्केट, पीपल मंडी चौक, बैंड बाजार, अखाड़ा मोहल्ला, भंडारी चौक से होती हुई श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, झंडा बाजार पहुँची। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

प्रातः 8:30 से 9:30 बजे तक मंदिर में आचार्य श्री का मंगल प्रवचन आयोजित हुआ। अपने सारगर्भित प्रवचनों में आचार्य श्री ने कहा “रावण के भीतर इगो था, जब तक इगो रहता है, ईश्वर बाहर रहता है। ई मतलब ईश्वर और गो मतलब जाना। जब भीतर कुछ और एवं बाहर कुछ और होता है, तो मन विचलित रहता है। इंसान का आत्मविश्वास सही दिशा में हो, यह जरूरी है। आज की राजनीति और धर्मनीति शर्तों पर आधारित हो गई हैं, जिससे मनुष्य के अंदर षडयंत्रों का जागरण होता है।” जिसके फल स्वरुप परिवार का समाज का विघटन होता है। जो नहीं होना चाहिए, सही और गलत की पहचान भी गुरुओं के संतो के संगति और संगत से आभास होती हैं। जिससे हम कई तरह की विसंगतियों से दूर रहकर गुरु हमारा सही मार्ग प्रशस्त करते हैं।

प्रवचन के पश्चात आचार्य श्री का प्रवास श्री मनोहर लाल जैन धर्मार्थ चिकित्सालय और आयुष जैन (सीमेंट वालों) के निवास स्थान, आनंद चौक पर आरंभ हुआ।

दोपहर 3:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए शंका समाधान सत्र आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। संध्याकालीन कार्यक्रमों में भी गुरु भक्ति के भावपूर्ण आयोजन हुए।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मधु जैन (मीडिया कोऑर्डिनेटर, देहरादून जैन समाज) ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला में कल (बुधवार, 20 अगस्त) दोपहर 3:00 बजे, तुलसी प्रतिष्ठान, तिलक रोड पर आचार्य श्री द्वारा वर्षायोग के निमित्त ज्ञानवर्षा की जाएगी। इस आयोजन में न केवल जैन समाज, बल्कि सभी धर्मों के श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!