जनपद देहरादून के ऐसे सभी शस्त्र लाईसेंस धारक जिनके पास दो से अधिक शस्त्र वे अतिरिक्त शस्त्र को सम्बन्धित थाने अथवा वैध शस्त्र विक्रेता के यहाँ जमा करना सुनिश्चित करें

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 24 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। गृह मंत्रालय भारत सरकार के पत्र 30 अप्रैल एवं गृह विभाग उत्तराखण्ड शासन के पत्र 17 जून 2020 के क्रम में जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि जनपद देहरादून के ऐसे सभी शस्त्र लाईसेंस धारक जिनके पास दो से अधिक शस्त्र उनके शस्त्र लाईसेसों पर दर्ज हैं वे अपने दो से अधिक अतिरिक्त शस्त्र को सम्बन्धित थाने अथवा वैध शस्त्र विक्रेता के यहाँ 30 दिसम्बर 2020 तक प्रत्येक दशा में जमा करना सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्ति पूर्व में एन.डी.ए.एल.-एलिस पोर्टल में शस्त्र लाईसेंस अपलोड किये जाने हेतु समय-समय पर सूचित किया गया है। इस सम्बन्ध में पुनः सूचित किया है कि वेबसाईट 29 जून 2020 तक खुली है जिन शस्त्र धारकों द्वारा अभी तक अपना विवरण एन.डी.ए.एल. पोर्टल पर अपलोड नहीं कराया है वह अपना शस्त्र लाईसेंस उक्त नियत तिथि तक अपलोड करा सकते हैं।
![]()
