Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम में सेवारत कर्मियों की कोविड से अचानक मृत्यु होने पर परिजनों को दी जाएगी सहायता राशि

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अप्रैल 2021, बुधवार, लखनऊ। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम में सेवारत कर्मियों की कोविड से अचानक मृत्यु होने पर उनके परिजनों को सहायता राशि दिए जाने की तैयारी की जा रही है। परिवहन निगम प्रशासन ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र भेजकर कोविड-19 से होने वाली कर्मियों की मौत का ब्यौरा मांगा है। इनमें कर्मचारी और अधिकारी दोनों शामिल हैं। छ: बिंदुओं पर सूचना मांगी गई है।

परिवहन निगम मुख्यालय के प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) डीवी सिंह के मुताबिक,  प्रदेश भर से उन कर्मियों व अधिकारियों की सूचना मांगी गई है, जिनकी कोरोना संक्रमण से अचानक मौत हो गई है। जानकारी है कि ऐसे कर्मियों को शासन स्तर से सहायता धनराशि के रूप में 50 लाख रुपये उपलब्ध कराया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधकों को पूरी सूचना एक हफ्ते में मुख्यालय को देनी होगी।

परिवहन निगम में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों का नाम, पद नाम, डिपो का नाम, मृत्यु की तारीख के अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जिसमें बीमारी का कारण, कोविड 19 पॉजिटिव की रिपोर्ट भेजनी होगी। साथ में यह भी बताना होगा कि उन्हें इस तरह की तय राशि का भुगतान हुआ है या फिर नहीं। समस्त जानकारियां हफ्तेभर में उपलब्ध करानी होंगी।

परिवहन विभाग ने पहले 23 अप्रैल से 02 मई और अब  03 मई से 15 मई तक डीएल संबंधित सभी तरह के आवेदनों की तारीखों को रद कर दिया है। परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि अब 23 अप्रैल से 02 मई के बीच रद की गई तिथि को 15 मई के बाद नई तारीख दी जाएगी। 03 मई से 15 मई के बीच रद की गई तारीखों को बढ़ाकर एक जून के बाद आवेदकों को डीएल बनवाने की नई तारीख मिलेगी। इस दौरान लर्नर, स्थायी लाइसेंस, लाइसेंस नवीनीकरण के आवेदकों को अब डीएल के लिए नई तारीख का इंतजार करना होगा। परिवहन आयुक्त ने बताया डीएल की तारीख प्रदेश भर के सभी आरटीओ और सहायक संभागीय परिवहन कार्यालयों में 15 मई तक रद की गई है। आवेदकों को नई तारीख की सूचना मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से उपलब्ध करायी जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!