Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
खेल-जगत

एशिया कप 2023 : भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला आज

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 सितम्बर 2023, शनिवार, नई दिल्ली। एशिया कप का शानदार आगाज हो चुका है। इस साल यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जा रहा है। आगामी वनडे विश्व कप को देखते हुए इस टूर्नामेंट को वनडे फॉर्मेट में रखा गया है। आज यानी शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में चार साल बाद तो एशिया कप वनडे में पांच साल बाद टकराएंगी। एशिया कप वनडे में भारत-पाकिस्तान का सामना 2018 में हुआ था, तो वनडे में दोनों का सामना 2019 विश्व कप के दौरान हुआ था।

इस बार एशिया कप हाईब्रिड फॉर्मूले पर खेला जा रहा है। पाकिस्तान अपने घरेलू मैदान पर टूर्नामेंट के 13 में चार मैचों की मेजबानी करेगा, जबकि सुपर फोर और फाइनल समेत नौ मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। बीसीसीआई द्वारा अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार करने के बाद पीसीबी ने श्रीलंका के साथ मिलकर मेजबानी का फैसला किया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच कोलंबो में 17 सितंबर को खेला जाएगा।

भारत को पाकिस्तान और नेपाल के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। वहीं, ग्रुप-बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान है। पाकिस्तान की टीम एक मैच खेल चुकी है, जिसमें उसने नेपाल को करारी शिकस्त दी थी। उसके पास पहले से तीन अंक हैं। सुपर फोर के लिए क्वालिफाई करने के लिए टीम इंडिया को पाकिस्तान को हराना होगा।

सुपर-फोर में पहुंचने वाली चारों टीमें फिर से आपस में टकराएंगी और शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। वनडे एशिया कप में भारत और पाकिस्तान 13 बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पर थोड़ी बढ़त बना रखी है। उसने 13 में से सात मैच में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को पांच जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।

एशिया कप के लिए दोनों टीमें

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। बैकअप: संजू सैमसन।

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उपकप्तान), मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!