Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तरकाशी

पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी होते ही कुदरत के नजारों का लुत्फ उठाने उमड़ पड़े सैलानी

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 05 फ़रवरी 2024, उत्तरकाशी। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है, वहीं इन दिनों पर्यटकों की भारी आमद भी पहाड़ों का रुख करने पहुंच रही है। सीजन में फिर से हुई बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल उठे है, पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी होते ही सैलानी कुदरत के नजारों का लुत्फ उठाने उमड़ पड़े। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चौरंगीखाल, हर्षिल, भटवाड़ी, राडी टॉप, मोरी के सांकरी, जखोल, केदारकांठा आदि जगहों पर बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ रखी है। जिला मुख्यालय के नजदीकी लंबगांव रोड पर स्थित पर्यटक स्थल चौरंगीखाल और नचिकेता ताल क्षेत्र में सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचे।

बर्फबारी के बीच पर्यटक संगीत की धुन पर पर्यटक स्थलों पर नाचते गाते दिखे। चौरंगीखाल क्षेत्र में बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे सैलानी सुशील डिमरी, आदेश नौटियाल, संतोष सकलानी आदि ने बताया कि इस क्षेत्र में फरवरी माह में दूसरी बार वे बर्फबारी के नजारों का आनंद उठाने पहुंचे हैं। जिला मुख्यालय का नजदीकी क्षेत्र होने के कारण जब कभी बर्फबारी होती है तो सबसे पहले यहीं पहुंचते हैं। इससे पहले हुई बर्फबारी का लुत्फ उठाने हर्षिल घाटी पहुंचे थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!