Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
क्राइमताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

जेल में भगवान राम-सीता की किताबें पढ़ रहे हैं आर्यन खान

  • रोज संध्या आरती में भी होते हैं शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अक्टूबर 2021, रविवार, नई दिल्ली। सुपरस्टार शाह रुख खान के बेटे आर्यन ड्रग्स केस के चलते जेल में हैं। तीन हफ्तों से मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन की जमानत याचिका दो बार खारीज हो चुकी है। खबर हैं कि शाह रुख के लाडले जेल में काफी परेशान हैं। किंग खान जब मुलाकात के लिए जेल गए थे तो आर्यन पूरे समय सिर्फ रो रहे थे। वहीं आर्यन जेल में लाइब्रेरी से किताबें लेकर पढ़ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने यहां से दो किताबें ली हैं, जिनमें पहली है गोल्डन लॉयन और दूसरी किताब भगवान राम और सीता की कहानियों पर बेस्ड है।

जेल में परेशान हैं आर्यन

आर्यन रोज जेल में होनी वाली संध्या आरती में शामिल होते हैं। उनकी परेशानी को देखते हुए जेल कर्मचारियों ने आर्यन को सुझाव दिया है कि वो लाइब्रेरी से अपनी पसंद की किताबें पढ़कर समय गुजार सकते हैं। जेल की लाइब्रेरी में कई धार्मिक और मोटिवेशनल किताबें मौजूद हैं।

धार्मिक किताबें पढ़ काट रहे समय

आर्यन ने जेल की लाइब्रेरी से दो किताबें ली हैं। वो पिछले दो दिनों से भगवान राम और माता सीता पर लिखी किताब पढ़ रहे हैं। इससे पहले खान ने द लायन्स गेट नाम की किताब पढ़ी थी। जेल प्रशासन के मुताबिक, अगर कोई कैदी चाहे तो अपने रिश्तेदारों से अपनी पसंद की किताब मंगवा सकता है, लेकिन सिर्फ धार्मिक किताबों की इजाजत है। इसके अलावा अगर कोई कैदी जेल से बाहर निकलते समय किताब छोड़ देता है तो उसे भी जेल की लाइब्रेरी में शामिल कर लिया जाता है।

सोमवार को होगी सुनवाई

इससे पहले बुधवार को विशेष अदालत ने ड्रग्स मामले में आर्यन खान और दो अन्य को जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद, आर्यन खान ने अपनी जमानत खारिज होने पर एनडीपीएस अदालत के आदेश के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की। 26 अक्टूबर को हाई कोर्ट में आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!