Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तर प्रदेश में आप के अभियान को गति देने लखनऊ अरविंद पहुंचे केजरीवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 फरवरी 2022, सोमवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पहली बार उतर रही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार के मोर्चे पर पार्टी के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी डट गए हैं। अरविंद केजरीवाल उत्तर प्रदेश के चार दिन के दौरे पर सोमवार को लखनऊ पहुंचे हैं। उनका आज लखनऊ में जनसभा तथा जनसंपर्क का कार्यक्रम है। लखनऊ में 23 फरवरी को मतदान होना है, जिसके लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है।

आज आदमी पार्टी के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हो गए। अरविंद केजरीवाल सोमवार सुबह करीब 11 बजे लखनऊ पहुंचे। यहां अमौसी एयरपोर्ट पर आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। उनकी आज लखनऊ के रिफा ए आम क्लब के मैदान में जनसभा होगी। लखनऊ सिटी स्टेशन के पास रिफा ए आम क्लब के मैदान में जनसभा के बाद वह जनसंपर्क भी कर सकते हैं।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड, गोवा तथा पंजाब के विधानसभा चुनाव के बाद अब उत्तर प्रदेश के बचे चार चरण के चुनाव के लिए प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब मिशन यूपी शुरू कर दिया है। लखनऊ के साथ ही केजरीवाल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ प्रचार करने गोरखपुर भी जाएंगे। में भी प्रचार करने के लिए उतरने वाले हैं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज लखनऊ के मध्य विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी के लिए कैसरबाग क्षेत्र में सभा को संबोधित करेंगे। अरविंद केजरीवाल चार दिन के प्रवास में बाराबंकी, प्रयागराज, वाराणसी व गोरखपुर भी जाएंगे और कई चुनावी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!