Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजापुर गेस्ट हाउस में 2 घंटे तक पार्टी पदाधिकारियों के साथ की विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जनवरी 2022, मंगलवार, देहरादून। AAP के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजापुर गेस्ट हाउस में दो घंटे तक पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान विकासनगर की पूर्व ब्लाक प्रमुख ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप का दामन थामा।

केजरीवाल जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधा बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उन्होने एक बजे से पौने तीन बजे तक पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। इसके बाद उन्होंने पदाधिकारियों के साथ लंच भी किया। बीजापुर में केजरीवाल के साथ आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, आप वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल मौजूद रहे। पहले केजरीवाल ने इन दोनों नेताओं के साथ बैठक की। कुछ ही देर बाद आप प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी व प्रवीण कुमार बीजापुर पहुंचे। इनके बाद आप कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली व उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत भी बीजापुर पहुंचे।

केजरीवाल ने बंद कमरे में इनके साथ बैठक कर आगामी चुनाव पर चर्चा की। सभी विधानसभाओं के लिए अलग-अलग मेनिफेस्टो बनाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा हाल ही में आप छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए आप के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रहे अनंतराम चौहान के पार्टी छोड़ने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान अरविंद केजरीवाल के से मिलने के लिए कार्यकर्त्ताओं का तांता बीजापुर गेस्ट हाउस में लगा रहा। हालांकि, समय की कमी के चलते केजरीवाल शीर्ष पदाधिकारियों के अलावा अन्य किसी से नहीं मिले। दोपहर पौने तीन बजे केजरीवाल बीजापुर से परेड ग्राउंड के लिए रवाना हो गए।

राज्य आंदोलनकारियों व पूर्व सैनिकों ने केजरीवाल को किया सम्मानित

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परेड ग्राउंड में नव परिवर्तन सभा के मंच पर पहुंचते ही उनके सम्मान के लिए पूर्व सैनिक, राज्य आंदोलनकारी समेत पदाधिकारी उमड़ पड़े। इस दौरान पहाड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोक सिंह ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पहाड़ी पार्टी का आम आदमी पार्टी में विलय किया। मंच पर पहुंचते ही आप कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने अरविंद केजरीवाल का स्वागत किया। इसके बाद पूर्व सैनिकों व राज्य आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अरविंद केजरीवाल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद कैप्टन पान सिंह, जगमोहन सिंह, हवलदार दीन दयाल सिंह व हवलदार बीर सिंह को उनके शौर्य के लिए सम्मानित किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!