Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

एसजेवीएन की अधीनस्‍थ अरुण पावर कंपनी ने 6333 करोड़ रुपए के ऋण समझौते पर किए हस्ताक्षर

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फरवरी 2022, बुधवार, देहरादून। एसजेवीएन लिमिटेड की नेपाल में एक अधीनस्‍थ कंपनी एसजेवीएन अरुण-3 पावर डेवलपमेंट ने आज भारत और नेपाल के बैंकों के कंसोर्टियम के साथ 6333.40 करोड़ रुपए के ऋण की निकासी के लिए सावधि ऋण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। एसबीआई इंडिया और पीएनबी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम में नेपाल के एक्ज़िम बैंक, केनरा, यूबीआई और एवरेस्ट बैंक तथा नबील बैंक कंसोर्टियम सदस्य हैं। सावधि ऋण हस्ताक्षर समारोह में नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन तथा ए.के. सिंह, निदेशक (वित्त) के अतिरिक्‍त वरिष्ठ अधिकारियों में राजेश कुमार गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (बीडीई)/प्रमुख (संपर्क कार्यालय) एवं ए.एम. झा, मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) उपस्थित थे।

इस अवसर पर बोलते हुए नन्‍द लाल शर्मा ने एसजेवीएन की नेपाल में 900 मेगावाट अरुण-3 एचईपी के निर्माण को फरवरी 2025 में परियोजना के विकास समझौते में निर्धारित कमीशनिंग से एक वर्ष पहले, वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूरा करने की प्रतिबद्धता को पुन: दोहराया।

दस्तावेजों पर कंसोर्टियम बैंकों के संबंधित हस्ताक्षरकर्ताओं की और एसएपीडीसी से जितेंद्र यादव, मुख्य वित्त अधिकारी, एसएपीडीसी द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने कहा कि एसजेवीएन अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्‍थ कंपनी एसजेवीएन अरुण-3 पावर डेवलपमेंट के माध्यम से नेपाल में 900 मेगावाट की अरुण-3 जलविद्युत परियोजना को कार्यान्वित कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना निर्माण के अग्रिम चरण में है तथा इसे वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने बताया कि परियोजना के पूरा होने में लगभग एक वर्ष का समय लगेगा, जिससे न केवल एसजेवीएन अपितु नेपाल सरकार को भी बहुत लाभ होगा, जो देश के औद्योगिक विकास के लिए बुनियादी ढांचे के रूप में विद्युत की आपूर्ति आरंभ कर देगा।

नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने आगे कहा कि नेपाल सरकार ने एसजेवीएन द्वारा अरुण जलविद्युत परियोजना के कुशल कार्यान्वयन से संतुष्‍ट होकर विश्वास के परिणामस्वरूप कंपनी को लोअर अरुण जल विद्युत परियोजना भी आबंटित की है।

वर्तमान में एसजेवीएन के पास 16000 मेगावाट से अधिक का पोर्टफोलियो है, जिसमें 2016.50 मेगावाट स्थापित क्षमता है तथा शेष विकास के विभिन्न चरणों में है। पोर्टफोलियो में इस आश्‍चर्यजनक वृद्धि ने एसजेवीएन को अपने साझा विजन को संशोधित और अपग्रेड करने में समर्थ किया है। अब, कंपनी वर्ष 2023 तक 5000 मेगावाट, 2030 तक 25000 मेगावाट तथा वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट स्थापित क्षमता हासिल करने के लिए तैयार है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!