Breaking News :
>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>20 हजार बहनों का स्नेह और आशीर्वाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की जनसेवा का प्रमाण – मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के बीच पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को दी रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सौगात>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश>>रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण>>‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव>>दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
उत्तराखण्डदेहरादूनसंस्कृति-कलासामाजिक गतिविधियाँ

रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र

बहनों का स्नेह मेरी सबसे बड़ी ताकत,बहनों का स्नेह मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं : गणेश जोशी

20 हजार बहनों का स्नेह और आशीर्वाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की जनसेवा का प्रमाण : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 23 अगस्त 2026, देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ओर से हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भव्य रक्षाबंधन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में आयोजित समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर और भाजपा संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य सुधा यादव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों एवं मातृशक्ति ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बाँधा और उनके दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह में वीर नारियों की विशेष उपस्थिति रही। गढ़वाली, कुमाऊँनी और नेपाली सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी समारोह में समां बाँधा। कार्यक्रम में विजया राहटकर ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बाँधा और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्म पत्नी निर्मला जोशी और भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने भी मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बाँधा।

समारोह में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने अपने सम्बोधन में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि हमारे देश में पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक संदेश और संस्कारों के प्रतीक हैं। भाई की कलाई पर बहन द्वारा बाँधा गया रक्षा सूत्र केवल धागा नहीं बल्कि प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का संकल्प है।उन्होंने आगे कहा कि रक्षा का अर्थ महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना भी है। विजया राहटकर ने कहा कि पहाड़ की बेटियाँ आज ‘लखपति दीदी’ और ‘ड्रोन दीदी’ बनकर नई ऊँचाइयों को छू रही हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का संदेश पूरे देश में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के संकल्प के रूप में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमें संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

भाजपा संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य सुधा यादव ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को भव्य रक्षाबंधन समारोह के सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रक्षा बंधन का महत्व विशेष है। यहाँ की महिलाओं ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बाँधकर प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि समारोह में हजारों की संख्या में बहनों की उपस्थिति कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रति उनके अपार स्नेह और विश्वास को दर्शाती है। सुधा यादव ने कहा कि सैनिक के रूप में देश की सेवा करने के साथ-साथ गणेश जोशी ने समाज सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय और बेमिसाल कार्य किए हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समारोह में अपने संबोधन में कहा कि रक्षाबंधन उनके जीवन का सबसे आत्मीय और भावनात्मक पर्व है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन मेरे लिए केवल एक पर्व नहीं है। यह वह दिन है जब मैं स्वयं को केवल एक मंत्री नहीं, बल्कि एक भाई, एक बेटा और परिवार के जिम्मेदार सदस्य के रूप में महसूस करता हूं। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग कई वर्षों से मसूरी विधानसभा क्षेत्र की हजारों बहनों द्वारा उन्हें राखी बाँधने की परंपरा निरंतर निभाई जा रही है। बहनों का यह स्नेह और विश्वास उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक बहन मेरे परिवार का हिस्सा है। आप सभी का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि रक्षाबंधन पर बाँधा जाने वाला रक्षा सूत्र केवल प्रेम और विश्वास का प्रतीक न रहे, बल्कि बहनों के लिए वास्तविक सुरक्षा का कवच भी बने। उन्होंने कहा कि बहनों के सुख-दु:ख में साथ खड़ा होना उनके लिए राजनीतिक दायित्व नहीं, बल्कि पारिवारिक जिम्मेदारी है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनायें देते हुए विश्वास दिलाया कि उनका भाई गणेश जोशी सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह उत्तराखंड की समस्त माताओं और बहनों को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनायें देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं है, बल्कि यह अटूट स्नेह, विश्वास, समर्पण और सुरक्षा के उस पवित्र संकल्प का पर्व है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रक्षाबंधन समारोह में करीब 20 हजार बहनों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को राखी बाँधना उनके प्रति बहनों के अपार स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता गणेश जोशी के साथ बहनों के आत्मीय जुड़ाव और उनके प्रति सम्मान को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं और बेटियों को सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना और उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक जैसी कुप्रथा का अंत, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिलाओं को आवास योजना में प्राथमिकता, शौचालयों का निर्माण, मातृत्व अवकाश में वृद्धि तथा बेटियों के लिए सेना और सैनिक स्कूलों के द्वार खोलना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘नारी तू नारायणी’ के भाव को शासन की नीतियों और कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लखपति दीदी अभियान के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया गया है।

इस अवसर पर राज्यमंत्री विनय रोहिला, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, दायित्वधारी ज्योति कोटिया, दायित्वधारी शमशेर सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!