Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

21 से 30 सितंबर तक बनबसा कैंट में होगी सेना भर्ती

21 से 30 सितंबर तक बनबसा कैंट में होगी सेना भर्ती

चम्पावत : बनबसा आर्मी कैंट क्षेत्र में 21 सितम्बर से 30 सितम्बर तक कुमांऊ मंडल के छह जनपदों की सेना भर्ती होनी है। जिसकी तैयारियों को लेकर सोमवार जिला कार्यालय सभागार में बैठक हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने एसडीएम टनकपुर व सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ टनकपुर को भर्ती प्रक्रिया का नोडल अधिकारी नामित करते हुए भर्ती स्थल का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी एसएन पांडेय ने भर्ती के दौरान पेयजल की व्यवस्था के लिए ईई जल संस्थान को पांच टैंकरों की व्यवस्था करने तथा ईई विद्युत को भर्ती स्थल में 24 घटे विद्युत की व्यवस्था करने, सुरक्षा व्यवस्था एवं दलालों से युवाओं को दूर रखने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी टनकपुर को अभिसूचना इकाई एवं अन्य खुफिया एजेंसियों को सक्रिय करने और प्रवेश द्वार पर मैटल डिटेक्टर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

साथ ही भर्ती स्थल की सफाई के लिए मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जाच के लिए शिक्षा विभाग के चार कुशल अधिकारियों का चयन करने, एआरटीओ को बसों व टैक्सियों में किराया सूची तथा होटलों एवं भोजनालयों में रेट लिस्ट चस्पा कराने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भर्ती के दौरान सुबह पांच बजे से 11.30 बजे तक मय एम्बुलेंस के चिकित्सकीय टीम की व्यवस्था करने को कहा।

बैठक में आर्मी भर्ती केंद्र पिथौरागढ़ के निदेशक कर्नल संदीप मदान ने बताया सैनिक जीडी, सैनिक ट्रेड्समैन एवं सैनिक क्लर्क की सेना भर्ती रैली हेतु इच्छुक युवा 23 जुलाई से 5 सितम्बर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और 7 सितम्बर से 14 सितम्बर तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

भर्ती के लिए युवा इंडियन आर्मी की आधिकारिक बेससाइट पर 23 जुलाई से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बैठक में ले. कर्नल वीके हर्सिल, मेजर एस कुंवर, एडीम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गब्र्याल व दयानंद सरस्वती, सीओ वीसी पंत, सेवायोजन अधिकारी आरके पंत, सीएओ आरसी पुरोहित, सीएमओ डा.आरपी खंडूरी, ईई एनएच एलडी मथेला, विद्युत राजेश मौर्या, जल संस्थान बिलाल यूनुस, एआरटीओ रश्मि भट्ट सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!