Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने 2020 को एक लम्बा नोट लिखकर कहा अलविदा, साफ़ छलका ड्रग जाँच और मीडिया ट्रायल का दर्द

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जनवरी 2021, शनिवार। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने शुक्रवार को एक लम्बा नोट लिखकर 2020 को अलविदा कहा और 2021 का स्वागत किया। उन्होंने इस नोट को 2020 के सबक शीर्षक दिया है। अर्जुन ने इस नोट में अपनी भावनाओं को उड़ेल दिया और 2020 में ड्रग केस में जांच और मीडिया ट्रायल का दर्द साफ़ झलकता है।

अर्जुन ने इस नोट में लिखा- जब हम 2021 की ओर बढ़ रहे हैं तो मैं उस साल को लेकर अपने विचार लिख रहा हूं, जिसने करोड़ों लोगों को डर, फिक्र, बाधा, स्कैंडल, दोगलापन, झूठ, सच, एहसास जैसे भावों से अवगत कराया। मैं ख़ुद इनसे गुज़रा हूं। हां मैं चिंतित हूं, अपने परिवार, अपने काम, अपने फैंस, अपने देश और अपनी इंडस्ट्री के लिए। मुझे यक़ीन है कि पिछले कुछ अर्से से जिस तरह की ख़बरें मेरे इर्द-गिर्द घूम रही हैं, उसके लिए वो मेरे बारे में चिंतित हो सकते हैं और नहीं भी। इन चिंताओं ने मुझे सबक सिखाया है और नज़रिया बदला है।

अपने काम को लेकर अर्जुन ने लिखा- 2020 मेरे करियर के सबसे व्यस्त सालों में से एक होने वाला था, क्योंकि मेरे करियर के 20 साल पूरे होने जा रहे हैं। मेरे कैलेंडर के 280 दिन पहले से ही बुक थे, मुझे लगता था कि समय यूं ही बीत जाएगा। लेकिन, कायनात को कुछ और मंजूर था।

अर्जुन ने अपने इस नोट में दोस्तों के लिए भी संदेश लिखा है। उन्होंने लिखा- नये और पुराने… कई ग़ायब हो गये। कुछ बचे हैं। जो चले गये, उन्हें मेरा शुक्रिया। जो बचे हैं, हम साथ में बूढ़े होंगे। अर्जुन ने इंडस्ट्री का शुक्रिया अदा करने के साथ मीडिया के लिए लिखा कि कई बार कोई शिकार बन जाता है, मगर कई बार किसी का शिकार किया जाता है।

बता दें, एनसीबी की पूछताछ के दौरान कुछ मीडिया संस्थानों ने यह ख़बर उड़ा दी थी कि अर्जुन देश छोड़कर लंदन चले गये हैं। तब उन्होंने जागरण डॉट कॉम से बातचीत में इन ख़बरों का खंडन किया था। अर्जुन ने अपने फैंस को संबोधित करते हुए लिखा कि वो एक सेलेब्रिटी होने के नाते अपनी ज़िम्मेदारी बखूबी समझते हैं। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि वो कभी कानून की ग़लत साइड पर नहीं रहे हैं।

कुछ ड्रग पैडलर्स की गिरफ़्तारी के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अर्जुन रामपाल के घर छापा मारकर प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की थीं। इसके बाद उनसे कई बार पूछताछ भी की। एक जनवरी को अर्जुन रामपाल की फ़िल्म नेल पॉलिश ज़ी5 पर रिलीज़ हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!