Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
स्वास्थ

क्या आपको भी है ज्यादा नमक खाने की लत, जानें यह कैसे तबाह कर देता है आपकी जिंदगी ?

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 18 जुलाई 2024, देहरादून। जैसे जीने के लिए सांसों की जरूरत होती है, उसी तरह खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नमक भी जरूरी होता है। नमक एक ऐसी चीज है, जो हमारे शरीर में फ्लूड बैलेंस, नर्व फंक्शन और मसल्स के काम करने के लिए बेहद जरूरी होता है। अगर हमारे शरीर में नमक यानी सोडियम की कमी हो जाती है तो कई बेसिक फंक्शन जैसे नर्व के सिग्नल ट्रांसमिशन और ब्लड प्रेशर को बरकरार रखने आदि अटक सकते हैं।

इतिहास में भी बेहद खास रहा नमक
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इतिहास में भी नमक बेहद खास माना गया है। दरअसल, जब दुनिया में फ्रिज यानी रेफ्रिजरेटर ईजाद नहीं हुआ था, जब खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखने के लिए नमक ही इस्तेमाल किया जाता था। इसके अलावा एक दौर ऐसा भी रहा, जब नमक को करेंसी की तरह भी यूज किया गया. हकीकत में सैलरी शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द सैलेरियम से हुई है, जिसका मतलब सैलरी भी होता है. प्राचीन रोम में रोमन सैनिकों को मिलने वाली सैलेरियम हकीकत में नमक होता था, जो उस वक्त बेहद कीमती और जरूरी चीज माना जाता था।

कितना नमक खाना सही ?
अब सवाल उठता है कि इंसान को कितना नमक खाना चाहिए, जिससे उसकी तबीयत न बिगड़े. जैसे नमक हमारे लिए फायदेमंद है, उसी तरह ज्यादा नमक खाने से सेहत संबंधित कई दिक्कतें हो सकती हैं। चीनी की तरह नमक की भी लत लग सकती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि रोजाना कितना नमक खाना चाहिए और इससे हमारे आंत माइक्रोबायोम पर क्या असर पड़ता है ?

हमारी डाइट और सेहत के लिए नमक कितना जरूरी ?
हमारी डाइट में नमक डालने का मकसद खाने का स्वाद बढ़ाना होता है। यह हमारे खाने को स्वादिष्ट बनाता है और शरीर को जरूरी सोडियम और क्लोराइड मुहैया कराता है। बता दें कि नमक कई तरह के होते हैं, जिनमें गुलाबी नमक और काला नमक आदि शामिल होते हैं। नमक से हमारे शरीर को कई अन्य मिनरल्स भी मिलते हैं, लेकिन उनकी मात्रा काफी कम होती है। अगर हम ज्यादा नमक खाते हैं तो शरीर में सोडियम और क्लोराइड का लेवल बढ़ सकता है, जो कई अंगों के लिए नुकसानदायक होता है. इसके अलावा ज्यादा नमक की वजह से हाइपरटेंशन की दिक्कत भी बढ़ती है।

अचानक नमक खाना बंद कर देंगे तो क्या होगा ?
इस मामले में कानपुर बेस्ड डाइटिशियन पायल ओमार ने बताया कि अगर हम रोजाना सभी फूड ग्रुप मिलाकर बैलेंस्ड डाइट लेते हैं तो हमें एक्स्ट्रा नमक खाने की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि बैलेंस्ड डाइट से ही हमें रोजाना 500 मिलीग्राम सोडियम मिल जाता है। दरअसल, अपने टेस्ट बड्स की वजह से हम काफी समय से नमक खा रहे होते हैं, जिसके चलते शरीर नमक के सेवन को एक्सेप्ट कर लेता है। अगर हम अचानक नमक खाना छोड़ देते हैं तो इससे हमारे शरीर में कुछ बदलाव नजर आ सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!