Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
जॉब्सताज़ा खबरेंदेश

राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी के लिए आवेदन शुरू – आवेदन 31 दिसंबर तक किए जा सकेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका। ३ दिसम्बर, २०१९ (मंगलवार)। राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) के माध्यम से देशभर के मेडिकल कॉलेज व विश्वविद्यालयों में एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिला होता है। इसके अलावा आयुष-यूजी व वेटनरी कोर्स में भी प्रवेश इसी परीक्षा के जरिये किए जाते हैं।देशभर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन 31 दिसंबर तक किए जा सकेंगे। परीक्षा का आयोजन तीन मई को और परिणाम चार जून को जारी किया जाएगा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने साफ कर दिया है कि नीट यूजी के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होगा। पहली बार जिपमर और एम्स में भी दाखिला नीट के जरिये ही होगा। अभी तक ये संस्थान नीट से अलग परीक्षा कराते थे।

फोटो को लेकर बदलाव 

अचीवर्स क्लासेज के सीईओ मनु पंत ने बताया कि आवेदन के दौरान फोटो अपलोड करते वक्त अभ्यर्थियों को कुछ बातें ध्यान रखनी होगी। इसका पूरा विवरण ढंग से देख लें। फोटो सफेद बैकग्राउंड में होनी चाहिए। 80 प्रतिशत फोकस चेहरे पर रहे और कान भी स्पष्ट दिखने चाहिए।

‘नीट का आयोजन दोपहर की पाली में किया जा रहा है। परीक्षा दो से पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को डेढ़ बजे तक परीक्षा केंद्र में एंट्री दी जाएगी। पहले परीक्षा सुबह की पाली में आयोजित की जाती थी। दोपहर में परीक्षा होने से दूर से आने वाले अभ्यर्थियों को सहूलियत मिलेगी।’………विपिन बलूनी, प्रबंध निदेशक, बलूनी क्लासेज

कॉमन सर्विस सेंटर की लें मदद 

वीआर क्लासेज के प्रबंध निदेशक वैभव राय के मुताबिक आवेदन के लिए अभ्यर्थी कॉमन सर्विस सेंटर की भी मदद ले सकते हैं। उनका कहना है कि कई जगह फॉर्म भरने में नेटवर्क आदि की समस्या रहती है। ऐसे में कॉमन सर्विस सेंटर का विकल्प भी अभ्यर्थियों को दिया गया है। जहां वह न्यून शुल्क पर ऑनलाइन आवेदन व शुल्क भुगतान कर सकते हैं।

उम्र की बाध्यता पर अभी भी पेंच 

नीट में मुक्त विद्यालय व 12वीं की व्यक्तिगत परीक्षा देने वाले और 25 वर्ष से ऊपर के अभ्यर्थियों को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है। इन्हें कोर्ट के आदेशानुसार फॉर्म भरने की इजाजत जरूर दी गई है, लेकिन भविष्य कोर्ट के अंतिम निर्णय पर तय होगा। एनटीए की ओर से जारी अधिसूचना में इसका उल्लेख किया गया है।

बता दें कि नीट के आवेदन के लिए 25 वर्ष उम्र की बाध्यता है। इसमें एससी-एसटी व अन्य पिछड़ा वर्ग को पांच वर्ष की छूट है। इसके अलावा मुक्त विद्यालय व 12वीं की व्यक्तिगत परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी फॉर्म नहीं भर सकते। इसके विरोध में कोर्ट में याचिकाएं डाली गई हैं, जो विचाराधीन हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां 

  • ऑनलाइन आवेदन की तिथि:          2 दिसम्बर से           31 दिसम्बर          रात 11:50 बजे तक।
  • शुल्क अदायगी:                              2 दिसम्बर से           1 जनवरी              रात 11:50 बजे तक।
  • आवेदन में सुधार:                           15 जनवरी से            31 जनवरी तक।

एडमिट कार्ड जारी:             27 मार्च।

परीक्षा की तिथि:                  3 मई।

परीक्षा परिणाम जारी:          4 जून।

शुल्क 

  • सामान्य:                                            1500 रुपये
  • ईडब्ल्यूएस व अन्य पिछड़ा वर्ग:         1400 रुपये
  • एससी/एसटी/दिव्यांग/ट्रांसजेंडर:      800 रुपये

परीक्षा केंद्र:    देहरादून,    हल्द्वानी  व  रुड़की।

 “किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए बेहतर है कि अभ्यर्थी नियमों का पालन करें। यदि अभ्यर्थी किसी भी अनुचित साधन का इस्तेमाल करता पकड़ा गया तो फिर वह तीन साल परीक्षा नहीं दे पाएगा।

नीट का फॉर्म भरते वक्त अभ्यर्थियों को वरीयता क्रम में चार शहरों का विकल्प भरना होगा। सही विकल्प न भरने पर एनटीए उत्तरदायी नहीं होगा। किसी सेंटर का न्यून विकल्प भरे जाने पर इस केंद्र को खत्म करने का एनटीए को अधिकार है।”…….. निदेशक डीके मिश्रा, प्रबंध, अविरल क्लासेज

ध्यान रखने योग्य बातें:

  • एग्जाम हॉल में बेल्ट, कलाई घड़ी, कैप व वॉलेट भी नहीं ले जाया जा सकता। छात्राओं के लिए ईयररिंग, अंगूठी, लौंग, गले की चेन, हार, पैंडेंट, ब्रेसलेट आदि प्रतिबंधित हैं। खाने की वस्तु एवं पानी की बोतल भी नहीं ले जाने दी जाएगी।
  • परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी ढीले कपड़े पहनकर आएंगे। जूते पहनकर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं है। चप्पल और सैंडिल पहनकर ही आना होगा।

नकल करते पकड़े जाने पर:

  • राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे छात्रों को सतर्क होने की जरूरत है। इस परीक्षा में जरा-सी गड़बड़ी उनके कॅरियर पर ब्रेक लगा सकती है। एग्जाम के वक्त अगर कोई अभ्यर्थी नकल, गड़बड़ी या फिर किसी प्रकार के अनुचित साधन के साथ पकड़ा जाता है तो उसे तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इसके साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
  • नीट में मुन्ना भाइयों पर नकेल कसने को खास तैयारियां की हैं। इनमें बायोमैट्रिक अटेंडेंस, थंब इंप्रेशन और मोबाइल जैमर की व्यवस्था शामिल है। छात्र एग्जाम सेंटर पर किसी भी प्रकार का हस्तलिखित या प्रिंटेड पेपर, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेंसिल, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, इरेजर आदि नहीं ले जा सकते हैं।

पिछले साल की तुलना में महंगा होगा नीट का आवेदन

  • नीट का आवेदन युवाओं को पिछले साल की तुलना में कुछ महंगा पड़ने वाला है। एक तरफ जहां परीक्षा का आवेदन शुल्क बढ़ गया है, अभ्यर्थियों को इस बार जीएसटी भी देना होगा। इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के आवेदन शुल्क पर इससे पहले भी जीएसटी लगाया गया था, पर बाद में इसे विड्रा कर लिया गया।
  • एनटीए ने सोमवार को नीट की अधिसूचना जारी की है। इसी के साथ ऑनलाइन आवेदन भी शुरू कर दिए गए हैं। पिछले साल सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1400 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित था। इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 1400 रुपये ही शुल्क देना होगा।
  • सामान्य वर्ग का शुल्क 1500 रुपये कर दिया गया है। एससी-एसटी वर्ग का शुल्क भी 750 से बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया गया है। एनटीए ने यह स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को इस पर जीएसटी व प्रोसेसिंग फीस भी देनी होगी। पिछले साल ऐसा नहीं था। शुल्क ऑनलाइन मोड पर जमा किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!