Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

राष्ट्रीय स्तर पर हुआ अनुराग रमोला की प्रतिभा का सम्मान, कला के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए मिला ‘उत्तराखंड गौरव रत्न अवॉर्ड-2022’

कम उम्र में अपनी कलाकारी से अनुराग अब तक 300 से अधिक राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुके हैं।

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 अक्टूबर 2022, शनिवार, देहरादून। केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी के छात्र अनुराग रमोला की पेंटिग का हर कोई मुरीद है। कम उम्र में अपनी कलाकारी से अनुराग अब तक 300 से अधिक राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। एक बार फिर अनुराग रमोला की प्रतिभा का सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। नई दिल्ली के डिप्टी स्पीकर हॉल कन्स्टीस्यून क्लब ऑफ इंडिया में विश्व सेवा परिषद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में अनुराग को उत्तराखंड गौरव रत्न अवॉर्ड-2022 से नवाजा गया। यह सम्मान मास्टर अनुराग रमोला को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए दिया गया। अनुराग रमोला अब तक 300 से ज्यादा पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के साथ-साथ इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में भी दर्ज हो चुका है। अनुराग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी अनुराग की पेंटिग की तारीफ कर चुके हैं। अनुराग की इस उपलब्धि पर केन्द्रीय विधालय ओएनजीसी के प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य व शिक्षकों द्वारा शुभकामनाएं व बदाई दी गई।

अनुराग के स्कूल केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी में खुशी का माहौल

अनुराग के स्कूल केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी में भी खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने कहा कि अनुराग बेहद प्रतिभाशाली हैं। कला एवं संस्कृति संरक्षण को लेकर उनकी सोच व नजरिया प्रभावित करने वाला है।

प्रधानमंत्री मोदी कर चुके हैं राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित

केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी के छात्र अनुराग रमोला को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार अवार्ड से नवाजा है। कला और संस्कृति में पेंटिंग के लिए अनुराग का नाम इस अवार्ड के लिए चयनित किया गया था। अनुराग ने पर्यावरण के खतरे को लेकर पेंटिंग बनाई थी।

मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं अनुराग

अनुराग मूल रूप से रमोला मूल रूप से उत्तराखंड के टिहरी जिले के प्रतापनगर के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह परिवार के साथ देहरादून के चंदर नगर में रहते हैं। अनुराग के पिता चैत सिंह नगर निगम में कार्यरत हैं, जबकि मां सुनीता रमोला गृहणी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!