Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

एक सप्ताह तक चले अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का हुआ समापन

  • पूरे विश्व को भारत द्वारा दिया गया अमूल्य उपहार है योग : राज्यपाल
  • योग की शक्ति से ही हम भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं : महाराज

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 मार्च 2021, रविवार, मुनिकीरेती-ऋषिकेश। गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में 1 मार्च से शुरू हुए योग महोत्सव का आज, योग को दैनिक जीवन एवं लोक व्यवहार में अपनाने के संकल्प के साथ समापन हो गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने कहा कि योग का मतलब जोड़ना है। योग पूरे विश्व को भारत द्वारा दिया गया अमूल्य उपहार है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को समूचे विश्व में एक नई पहचान दी है।

राज्यपाल ने कहा कि युवाआओं को योग को आत्मसात करना चाहिए तभी हम विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग एक साधना ही नहीं वरन एक संस्कृति है, जो कि ऋषि मुनियों ने कठिन तप से प्राप्त की है। इससे पूर्व प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा की योग की शक्ति से ही हम भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं। आज विश्व में फैल रही तमाम वैश्विक बीमारियों से हमें योग ही बचा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कोविड-19 से लड़ने में योग की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज योग अंतर्रराष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित हुआ है। भारत वर्ष ऋषिमुनियों मनीषियों की भूमि है। यहाँ से योग जैसी विधा का जन्म हुआ जो कि तन मन को स्वस्थ रखती है तथा आत्मा को परमात्मा से मिलाती है‌। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से योग ने सबकी रक्षा की। उन्होंने योग के प्रचार-प्रसार हेतु गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा किये जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। समापन समारोह में उपस्थित वन मंत्री हरक सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि योग अब देव भूमि उत्तराखंड से पूरी दुनिया में आम लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम देशों ने भी योग के महत्व को स्वीकार करते हुए, उसे अपनायें है। यही वजह है कि 21 जून को पूरी दुनिया योग दिवस मनाती है।

योग महोत्सव में उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश योग की धरती है और यहाँ से बहती भी गंगा की तरह योग पूरी दुनिया में प्रवाहित हो रहा है। इस मौके पर विभिन्न देशों से आए उच्चायुक्तों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिसमें बोसनिंयाँ के उच्चायुक्त मोहम्मद शिनजिक, नॉर्थ मेसोडोनिया के राजदूत श्री नेहथ ईमिनी, फिजी के उच्चायुक्त श्री कमलेश शशि प्रकाश एवं त्रिडाड एंड टैबगो के राजदूत डॉ० रोजर गोपाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समापन कार्यक्रम से पूर्व प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने औली रोपवे एवं अॉनलाइन बुकिंग वेबसाईट का शुभारंभ करने के अलावा गढ़वाल मंडल विकास निगम की कैरा वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एक सप्ताह तक चले इंटरनेशनल योग फेस्टेवल में देश-विदेश के सैकड़ों साधकों, योग प्रेमियों ने शिरकत करने के साथ-साथ योग की विभिन्न मुद्राओं, आसनों, प्राणायाम, ध्यान, आहार- विहार जीवनचर्या परिष्कृत करने पर जोर दिया गया।

योग महोत्सव में योग गुरू राम देव, रविशंकर, योगमाता शिवानी आदि ने भी आनलाईन योग फैस्टेवल में भागीदारी की। इस दौरान योग से जुड़े आचार्य बालकृष्णन, पीठेधीश्वर स्वामी नरेन्द्र गिरी, योग माता उषा, जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक डॉ० आशीष चौहान, जिलाधिकारी ईवा आशीष एवं कई योग प्रशिक्षकों, साधकों ने भाग लिया।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, माननीय मंत्री, पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!