Breaking News :
>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार
खेल-जगत

भारतीय क्रिकेट को एक और झटका, विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

इंग्लैंड सीरीज से पहले लिया गया यह फैसला टीम के लिए बड़ी चुनौती

नई दिल्ली।  भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। एक हफ्ते के भीतर भारत को यह दूसरा बड़ा झटका लगा है। पहले रोहित शर्मा और अब विराट कोहली। सोमवार को कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपने फैसले की जानकारी दी। पिछले कुछ समय से उनके संन्यास की चर्चा थी, जिसे अब उन्होंने औपचारिक रूप से पुष्टि कर दी है। बीसीसीआई ने उन्हें इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को देखते हुए फैसला टालने को कहा था, लेकिन कोहली अपने निर्णय पर कायम रहे। इस फैसले से भारतीय क्रिकेट के फैंस सदमे में हैं।

36 वर्षीय विराट कोहली ने अपने टेस्ट कैरियर में 123 टेस्ट मैचों में 48.93 की औसत से कुल 9230 रन बनाए हैं, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने भारत को टेस्ट में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, विशेषकर विदेशी जमीन पर जीत के लिए उनकी कप्तानी को याद किया जाएगा।  2014 से 2022 तक कप्तान रहते हुए कोहली ने भारत को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों के खिलाफ बड़ी जीत दिलाई।

कोहली अब केवल वनडे क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह पहले ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं।

कोहली ने पोस्ट में क्या लिखा?

अपने इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट में कोहली ने लिखा, “टेस्ट क्रिकेट में पहली बार 14 साल पहले मैंने बैगी ब्लू कैप पहनी थी। मुझे नहीं पता था कि ये सफर इतना यादगार होगा। इस फॉर्मेट ने मुझे पहचान दी, परीक्षा ली और जीवन के कई अनमोल सबक दिए। सफेद जर्सी में खेलना मेरे लिए बहुत निजी और खास रहा है। अब इसे अलविदा कहना आसान नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि यही सही समय है। मैं मैदान, खेल और अपने साथ खड़े हर उस शख्स का आभार मानता हूं, जिसने मेरा साथ दिया। मैं हमेशा इस सफर को गर्व के साथ याद रखूंगा।”
कोहली ने अंत में अपनी टेस्ट कैप नंबर ‘269’ लिखते हुए ‘साइनिंग ऑफ’ कहा।

तीनों फॉर्मेट में निभा चुके हैं कप्तानी की भूमिका

विराट कोहली भारत के उन गिने-चुने खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की है। 2014 में एमएस धोनी के टेस्ट से संन्यास के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट टीम की कमान संभाली थी। 2022 तक वह टेस्ट कप्तान रहे, जबकि 2021 में उनसे वनडे और टी20 कप्तानी हटा दी गई थी।

हालिया टेस्ट प्रदर्शन रहा निराशाजनक

कोहली का हालिया टेस्ट प्रदर्शन उनकी प्रतिष्ठा के अनुसार नहीं रहा। पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में वह छह पारियों में सिर्फ 93 रन बना सके थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक शतक के अलावा उनका बल्ला खामोश रहा और शेष आठ पारियों में उन्होंने सिर्फ 90 रन बनाए। तकनीकी खामियों के चलते वह सात बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर आउट हुए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!