Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

माँगों को लेकर आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने किया सीएम आवास कूच

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 सितम्बर, 2021, मंगलवार, देहरादून। मानदेय बढ़ोतरी, पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर सभी जिलों से दून पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। हालांकि हाथीबड़कला से पहले पुलिस ने बेरिकेड लगाकर वहीं रोक दिया।

इस दौरान आगे बढ़ रहे कार्यकर्त्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की हुई। कार्यकर्त्ताओं ने मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर दोबारा सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी।

मंगलवार को उत्तराखंड आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका मिनी कर्मचारी संगठन से के बैनर तले कार्यकर्त्ता गांधी पार्क के बाहर एकत्र हुए। यहां से 12 बजे मुख्यमंत्री आवास के लिए रैली निकाली। हाथीबड़कला से ठीक पहले पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया, कार्यकर्त्ता आगे बढ़ने के लिए अड़ गए, जिसके बाद पुलिस के साथ काफी देर तक धक्कामुक्की हुई।

इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने मांग पूरी न होने पर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की और वहीं धरने पर बैठ गईं। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि लगातार मांग के बाद भी सरकार अनदेखा कर रही है, जिससे राज्यभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं में आक्रोश है।कहा कि विभिन्न विभागों के सर्वे की जिम्मेदारी भी उनपर रहती है।

महिला एवं बाल विकास विभाग को हर दिन सर्वे की रिपोर्ट देनी पड़ती है, लेकिन पोषण ट्रेकर एप पर आ रही तकनीकी समस्या के चलते कई जिलों में कार्यकर्त्ता रिपोर्ट नहीं भेज रहे हैं। ऐसे में इस समस्या का समाधान शीघ्र किया जाना चाहिए।

आंगनबाड़ी केंद्रों का भवन किराया और पोषण अभियान के तहत कार्यकर्त्ताओं का बकाया भुगतान शीघ्र जारी किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता व सहायिकाओं का नवंबर- दिसंबर 2019 का धरने के दौरान का कटा हुआ मानदेय का भुगतान हो।

अन्य माँगें

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता व सहायिका को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए।
  • कार्यकर्त्ता को 21000 और सहायिका को 18000 रुपये मानदेय दिया जाए।
  • मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता को समान काम व समान वेतन का लाभ मिले।
  • आंगनबाड़ी केंद्रों में 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए प्री-प्राइमरी लागू किया जाए। कार्यकर्त्ताओं को यात्रा भत्ता दिया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!