Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु माननीय मेयर नगर निगम सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

डेंगू की रोकथाम हेतु सभी को सजग रहने की आवश्यकता है, जिसके लिए सभी को आपसी सहयोग से कार्य करना है तथा इसमें जनभागीदारी भी आवश्यक है : मेयर नगर निगम

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 सितम्बर 2023, गुरुवार, देहरादून। डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु आज नगर निगम बोर्ड बैठक सभागार में माननीय मेयर नगर निगम सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता में जनपद की विभिन्न हासिंग सोसायटी के सदस्यों एवं पार्षदों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैंठक में डेंगू पर नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु सुझाव के साथ ही विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा डेंगू से निपटने एवं प्रभावी नियंत्रण विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके उपरान्त मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल ने डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु वार्डवार नामित किये गए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।

माननीय मेयर नगर निगम सुनील उनियाल ने कहा कि डेंगू की रोकथाम हेतु सभी को सजग रहने की आवश्यकता है, जिसके लिए सभी को आपसी सहयोग से कार्य करना है तथा इसमें जनभागीदारी भी आवश्यक है। सभी अपने आसपास साफ सुथरा रखना है तथा कहीं भी लार्वा न पनपे इसके लिए घरों अथवा घरों के आसपास पानी जमा न हो इसका ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि डेंगू के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन सहित सभी विभागों के अधिकारी कार्य कर रहे हैं, जल्द ही डेंगू पर नियंत्रण पा लेंगे। उन्होंने कहा कि डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगे अधिकारी/कार्मिक आपसी समन्वय से कार्य करते हुए सघन अभियान चलाएं तथा सजग होकर कार्य करें।

इसके उपरान्त मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल ने कहा सभी अधिकारी, आशा फैसिलेटर से आशा का नम्बर लेंले तथा प्रत्येक दिन दिए गए क्षेत्र का निरीक्षण करें आशा कार्यकर्ती से समन्वय करें। आशा कार्यकर्ती जो घरों में जाँच कर रही है कुछ घर भी देख लिए जाए यदि कोई आशा कार्यकर्ती ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर पा रही है तो उसे उसका कार्य समझा दें कि किस प्रकार से सर्वे करना है लार्वा को नष्ट करना है। डेंगू निंयत्रण हेतु जरूरी है कि मच्छर का लार्वा पनपने न दिया जाए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान लोगों को समझायें बतायें कि यदि उनके घरों में लार्वा मिलेगा तो अर्थदण्ड की कार्यवाही हो सकती है। लोगों को समझाते हुए मच्छर को न पनपने देने के साथ ही लार्वा नष्ट करने हेतु भी जागरूक करें।

इस अवसर पर वरिष्ठ फीजिशिएन डॉ० एन.एस. बिष्ट ने डेंगू के लार्वा से लेकर डेंगू मच्छर के जीवनकाल, डेंगू सक्रमण से बचाव एवं डेंगू होने पर क्या करें, क्या न करें की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे तथा लोगों को जागरूक करेंगे। आशा कार्यकर्ती एवं सफाई सुरपरवाईजर एवं निरीक्षक से समन्वय करते हुए निरीक्षण के दौरान लार्वा पाये जाने की दशा में लापरवाही करने वाले संस्थानों, गृह स्वामियों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही अमल में लाई जाए।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद/पूर्व अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग अशोक वर्मा, मुख्य आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, डॉ० अविनाश खन्ना, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० सी.एस. रावत, सहायक निदेशक सूचना बी.सी. नेगी, वरिष्ठ फीजिशियन डॉ० एन.एस. बिष्ट, जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ० गिरीश सिंह जंगपांगी, मुख्य कृषि अधिकारी लितिका सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ० मीनाक्षी जोशी, जिला डेंगू मलेरिया अधिकारी डॉ० सुभाष जोशी सहित हासिंग सोसायटी के सदस्य, पार्षदगण, सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

डेंगू से सम्बंधित जानकारी,
अवश्य पढ़िए :
https://akashgyanvatika.com/dengue-fever-prevention-is-the-only-cure-2/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!