Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशफिल्म-जगत

स्वर कोकिला ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर के निधन के साथ ही संगीत के एक युग का हो गया अंत

भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने लता दीदी को मुखाग्नि दी।

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 फरवरी 2022, रविवार, मुम्बई। स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर ने आज सुबह 92 साल की आयु में मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी। लता मंगेशकर के निधन पर देश में भारत सरकार की ओर से दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। 6 व 7 फरवरी को देश में राष्ट्रीय शोक रहेगा और राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राजनीति के क्षेत्र के कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें भावभीनि श्रद्धांजलि दी। लता मंगेशकर के चाहने वालों, बॉलीवुड, राजनीति एवं समाज की बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर, शोक जाहिर कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर पार्थिव शरीर उनके घर ‘प्रभु कुंज’ से शिवाजी पार्क लाया गया जहाँ पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर द्वारा उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवाजी पार्क पहुँचकर लता मंगेशकर को अंतिम विदाई दी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देते हुए कहा, “लता जी का निधन ना सिर्फ मेरे लिए, बल्कि लाखों लोगों के लिए दिल तोड़ने वाला है। उनके द्वारा गाए गए अलग-अलग गानों में भारत की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिलती है, जिन्होंने पीढ़ियों की भावनाओं को सामने रखा है।” राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा, “लता दीदी से मेरी जब भी मुलाकात हुई, उन्होंने पूरे जोश के साथ मेरा स्वागत किया।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर कोकिला ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर के निधन पर दु:ख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “मैं शब्दों की पीड़ा से परे हूँ। लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं। लता दीदी के जाने से देश में एक ऐसा खालीपन हुआ है, जिसे भरा नहीं जा सकता है। आने वाली पीढ़ियाँ याद करेंगी कि लता मंगेशकर कितनी बड़ी कलाकार थीं, जिनकी आवाज़ में लोगों के मन को मोहने की ताकत थी।”

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे, सचिन तेंदुलकर, अंजलि तेंदुलकर, शाहरुख खान सहित देश के अनेक हस्तियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया, “लता मंगेशकर के निधन से बहुत दु:ख हुआ। भारत ने एक महान बेटी खो दी। वे भारत की कोकिला थी और अपने गीतों के माध्यम से उन्होंने देश के सांस्कृतिक एकीकरण में बहुत बड़ा योगदान दिया। उनका जाना हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है और इसे भरना असंभव होगा।”

“स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुःखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।” : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

“वे हमें छोड़ कर चली गईं, लाखों सदियों की आवाज हमें छोड़ गई। उसकी आवाज अब स्वर्ग में गूंजेगी। शांति और संवेदनाओं के लिए प्रार्थना : अमिताभ बच्चन

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी दु:ख व्यक्त किया और 6 फरवरी को एक काला दिवस बताया। हेमा मालिनी ने कहा कि लता जी का निधन मेरे लिए एक निजी क्षति है।

संगीत की कोई सीमायें नहीं होती हैं। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जाने से देश ही नहीं विदेशों में भी शोक मनाया जा रहा है। भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका एवं पाकिस्तान में भी दुःख जताया जा रहा है
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने लता मंगेशकर के निधन पर दुःख जताते हुए कहा, “लता मंगेशकर के गानों ने सीमाओं को पार कर दिया। उनके गीतों ने यह सच साबित कर दिया कि ‘संगीत यूनिवर्सल भाषा है’। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “रेस्ट इन पीस भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर। दशकों के मनोरंजन के लिए धन्यवाद, जो सीमाओं से परे था।

पाकिस्तान में इमरान सरकार के मंत्री फवाद चौधरी ने भी लता मंगेशकर के निधन पर दु:ख जताया। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट कर लिखा, “एक महान शख्सियत नहीं रहीं। लता मंगेशकर सुरों की रानी थीं, जिन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया। वे संगीत की बेजोड़ रानी थीं, उनकी आवाज आने वाले समय के लिए लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!