Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

इस माह के आखिर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना की लांचिंग

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अक्टूबर 2021, सोमवार, देहरादून। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह इस माह के आखिर में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना की लांचिंग करेंगे। इसके साथ ही वह राज्य की 670 पैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण, विभागीय पत्रिका सहकार से समृद्धि का लोकार्पण और पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के लाभार्थियों को चेक भी वितरित करेंगे। अमित शाह का 29 व 30 अक्टूबर को उत्तराखंड दौरा संभावित है।

सहकारिता मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने इस सिलसिले में रविवार को देहरादून जिला मुख्यालय के सभागार में जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में विमर्श किया। उन्होंने गृह मंत्री के दौरे के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना राज्य के पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं के सिर का बोझ कम करने के मद्देनजर वरदान साबित होगी।

सहकारिता मंत्री डॉ० रावत ने कहा कि प्रथम चरण में राज्य के चार जिलों पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा व चम्पावत में मुख्यमंत्री घसियारी योजना शुरू की जाएगी। योजना के तहत पशुपालकों को पशुआहार (साइलेज) के 25 से 30 किलो के वैक्यूम पैक्ड बैग उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार के साथ ही दुग्ध उत्पादन में 15 से 20 फीसद तक वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि योजना के लागू होने से पशुओं के लिए चारा जुटाने के लिए महिलाओं के सिर से बोझ कम होगा और उनके समय व श्रम की बचत होगी।

उन्होंने बताया कि सहकारिता विभाग को साइलेज के बैग तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, जो रियायती दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। हरा चारा, मक्का दाना व सूखे भूसे से तैयार यह साइलेज पौष्टिक एवं स्वाथ्यवद्र्धक होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री का फाइनल कार्यक्रम मिलते ही घसियारी कल्याण योजना की लांचिंग की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में देहरादून के जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार, डीआइजी जन्मेजय खंडूड़ी, सीडीओ नितिका खंडेलवाल, निबंधक सहकारिता आनंद स्वरूप, अपर निबंधक ईरा उप्रेती, आनंद शुक्ला, उप निबंधक एमपी त्रिपाठी, सहायक निबंधक राजेश चौहान आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!