Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जोधपुर में भाजपा के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के समापन समारोह को करेंगे संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 सितम्बर 2022, शनिवार, जोधपुर। आज जोधपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। इस बैठक पर कांग्रेस की निगाहें होंगी, क्योंकि जोधपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह क्षेत्र है। साथ ही अमित शाह जोधपुर में भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक के उद्घाटन सत्र को भी संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सुबह जैसलमेर में तनोट मंदिर परिसर परियोजना की भी आधारशिला रखी।

ओबीसी समाज के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है मोदी सरकार

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण, केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शुक्रवार को दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में सभा को संबोधित करते हुए, भूपेंद्र यादव ने कहा कि जब भी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण का मुद्दा आया तो कांग्रेस ने उसका समर्थन नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ओबीसी समाज के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।’

राजस्थान में अपने दो दिवसीय प्रवास पर अमित शाह शुक्रवार शाम जैसलमेर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, बीएसएफ के महानिदेशक डी पंकज कुमार सिंह और पार्टी नेताओं ने जैसलमेर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने शुक्रवार को जैसलमेर में बीएसएफ अधिकारियों से बातचीत की और रात बीएसएफ आफिसर्स इंस्टीट्यूट में बिताई। जोधपुर के लिए रवाना होने से पहले अमित शाह शनिवार सुबह जैसलमेर के तनोट माता मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पर्यटन मंत्रालय द्वारा सीमा पर्यटन विकास कार्यक्रम के तहत तनोट मंदिर परिसर परियोजना, सीमा सुरक्षा बल सेक्टर जैसलमेर (उत्तर) और परियोजना के भूमि पूजन की आधारशिला रखी।

1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में तनोट में विजय स्तंभ पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे

इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में तनोट में विजय स्तंभ पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘मैं वीरभूमि राजस्थान में कई कार्यक्रमों में भाग लूंगा। सबसे पहले मैं जैसलमेर में विजय स्तंभ पर वीरों को नमन कर तनोट माता की पूजा करूंगा और तनोट मंदिर परिसर की विकास योजना का आधारशिला रखूंगा। इसके बाद मैं जोधपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति और बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करूंगा।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!