Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दूसरे ‘चिंतन शिविर’ की अध्यक्षता

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 19 मई 2023, नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को दूसरे ‘चिंतन शिविर’ की अध्यक्षता करेंगे। नई दिल्ली में होने वाले इस चिंतन शिविर में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। इसमें प्रधानमन्त्री मोदी के ‘विजन 2047’ को अमल में लाने के लिए एक्शन प्लान पर चर्चा होगी।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञात हुआ कि इस चिंतन शिविर का उद्देश्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करना और प्रधानमन्त्री मोदी के ‘विजन 2047’ को लागू करने के लिए एक एक्शन प्लान तैयार करना है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 अप्रैल को पहले ‘चिंतन शिविर’ की अध्यक्षता की थी

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 18 अप्रैल को गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के पहले ‘चिंतन शिविर’ की अध्यक्षता की थी। शाह ने शिविर में साइबर अपराध प्रबंधन, पुलिस बलों के आधुनिकीकरण, आपराधिक न्याय प्रणाली में आईटी के बढ़ते उपयोग, भूमि सीमा प्रबंधन और तटीय सुरक्षा मुद्दों के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने पर जोर दिया था।

प्रधानमन्त्री के ‘विजन 2047’ पर चर्चा

पहले ‘चिंतन शिविर’ का उद्देश्य मंत्रालय के काम की समीक्षा करना और पीएम मोदी के ‘विजन 2047’ को लागू करने के लिए एक एक्शन प्लान तैयार करना था। यहां केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने भर्ती प्रक्रिया को तेजी से शुरू करने की आवश्यकता पर भी ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा था कि भविष्य की रिक्तियों की भर्ती की प्रक्रिया काफी पहले शुरू की जानी चाहिए।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने अधिकारियों से कहा था कि विभागीय पदोन्नति समितियों (डीपीसी) की बैठकें नियमित रूप से होनी चाहिए ताकि कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए विभिन्न कल्याणकारी उपाय करने पर भी जोर दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने तब ट्रेनिंग के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय के सभी विंगों द्वारा नियमित ट्रेनिंग आयोजित किया जाना चाहिए। शाह ने तब गृह मंत्रालय के अधिकारियों को विकास योजनाओं की निगरानी के लिए क्षेत्र का दौरा करने का सुझाव दिया और सीमावर्ती क्षेत्रों में बाड़ और सड़कों के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!