Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर साधा निशाना, “नंदीग्राम से हार रही हैं दीदी”

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2021, शुक्रवार, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कूच बिहार के सीतलकुची में रैली के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा।  उन्होंने कहा कि दीदी 3 टी मॉडल पर सरकार चला रही हैं- तानाशाही, टोलाबाजी, तुष्टीकरण। जबकि मोदी जी  3 वी पर सरकार चलाते हैं- विकास, विश्वास और व्यापार। इन तीन वी के आधार पर हम बंगाल का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि कल तय हो गया कि वह नंदीग्राम से हार रही हैं। बता दें कि बंगाल चुनाव के दूसरे चरण का मतदान गुरुवार को हुआ। इस दौरान नंदीग्राम में वोट पड़े। यह इस चुनाव का सबसे हॉट सीट है। यहां से ममता के खिलाफ सुवेंदु अधिकारी मैदान में हैं। सुवेंदु पहले टीएमसी में ही थे। पिछले साल दिसंबर में वे भाजपा में शामिल हुए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि दीदी के मन में आप लोगों की चिंता नहीं है बल्कि उनके मन में भतीजे की चिंता है। वो अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं। दीदी भतीजा कल्याण में विश्वास करती हैं और मोदी जी उत्तर बंगाल के कल्याण में विश्वास करते हैं। दीदी को उत्तर बंगाल की कोई चिंता नहीं है, उन्होंने न कनेक्टिविटी, न सड़क, न स्वास्थ्य पर ध्यान दिया और यहां पर तंबाकू का उत्पादन बहुत अच्छा होता है लेकिन तंबाकू का रेट किसानों को अच्छा मिले इसके लिए भी दीदी ने कुछ नहीं किया। दीदी ने उत्तर बंगाल में हमेशा अन्याय किया है इसलिए दीदी आपसे डरती है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस दौरान कहा कि कल नंदीग्राम में तय हो गया कि वो वहां से हार रही हैं। बाद में उनके सलाहकार ने उनसे पूछा कि आप कहां लड़ेगी तो उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल के अलावा कहीं से भी लड़ा दो,उत्तर बंगाल वाले मुझे नहीं जीताएंगे। शाह ने कहा कि उत्तर बंगाल में जो राजनीतिक हिंसा हुई है, आप एक बार नरेंद्र मोदी जी को मौका दें, उत्तर बंगाल से इस राजनीतिक हिंसा को भाजपा हमेशा के लिए समाप्त कर देगी। यदि हम सरकार बनाते हैं तो आपका विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। हम आपके विकास के लिए उत्तर बंगाल विकास बोर्ड को 2000 करोड़ रुपये देंगे। नारायणी सेना को श्रद्धांजलि देने के लिए राजबंशी युवाओं की एक बटालियन भी बनाई जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!