Breaking News :
>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्ड

अमि‍त शाह बोले, सेना और सीमाओं को हमने किया सुरक्षित

देहरादून।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देहरादून के परेड मैदान में पार्टी के टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के त्रिशक्ति सम्मेलन में कहा कि हमने सेना और सीमाओं को सुरक्षित करने का काम किया है। इस दौरान उन्‍होंंने कार्यकताओं में जोश   भरा। अमित शाह ने करीब 45 मिनट तक कार्यकताओं को संबोधित किया। उन्‍होंने अपना भाषण दोहपर 12:55 पर शुरू किया और 1:40 पर खत्‍म किया। इससे पहले सम्‍मेलन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बजट में कामगारों से लेकर सेना के लिए दिया उससे भारत का उज्ज्वल भविष्य नजर आता है। भाजपा कार्यकर्ता सभी पांचो सीट जीता कर संगठन को देंगे।

अमित शाह ने कहा मैं भी 1982 में गुजरात में बूथ अध्यक्ष होता था। छोटे कार्यकर्ता को पार्टी ने दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्‍यक्ष बनने का सम्मान दिया है। उन्‍होंने कहा, ये मेरा सम्मान नहीं है, ये कार्यकर्ता का सम्मान है। जो भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। छोटा कार्यकर्ता पार्टी के साथ काम करता है, पार्टी उसे क्या मौका देती है, इसका उदाहरण खुद मैं हूं। ये भाजपा के अलावा कहीं नहीं है। देशभर की अन्य पार्टियों में अध्यक्ष परंपरागत वंशवाद से आते हैं। भाजपा गरीब चाय बेचने वाले के बेटे को प्रधानमंत्री बनाती है।

उत्तराखंड पीएम मोदी की है प्राथमिकता में

अमि‍त शाह ने कहा कि कई विजय को मैंने देखा है। असंभव लगते हुए चुनाव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचंड विजय में बदलने का कार्य किया है। उत्तराखंड और यूपी इसका उदाहरण है। कहा, जब मैं उत्तराखंड में चुनाव की तैयारी के दौरान आया था, तब मैंने कहा था कि एक बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाओ, मोदी की कैबिनेट सरकार और देवभूमि की डबल सरकार इसे डबल इंजन माडल बनाएगी। दोनों सरकारों ने फास्ट ट्रेक पर उत्तराखंड के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया। उत्तराखंड पीएम मोदी की प्राथमिकता में है।

केदारनाथ का कायाकल्‍प का कार्य किया गया

अमि‍त शाह ने कहा देश व विदेश के लोग यहां (उत्‍तराखंड) चारधाम यात्रा के लिए आते हैं। यहां सबसे कठिन यात्रा केदारनाथ की होती है। पीएम ने केदारनाथ का कायाकल्प का कार्य किया है। केदारनाथ व बदरीनाथ का कायाकल्प करने का काम कठिन परिस्थितियों में भी किया गया है। मोदी सरकार ने आलवेदर रोड बनाने के काम की शुरूआत की, जिसका 24 घंटे काम जारी है। कहा, त्रिवेंद्र रावत सरकार ने हर वर्ग के लिए काम करने का प्रयास किया। उन्होंने भ्रष्टाचार को उत्तराखंड को मुक्त कराने का काम किया है।

बजट से उड़ी विपक्ष की हवाइयां

आमित शाह ने कहा कि बजट से विपक्ष की हवाइयां उड़ी है। विपक्ष के नेता के कांग्रेस अध्यक्ष के चेहरे से नूर गायब हो गया। आपका लक्ष्य क्या है सत्ता हासिल करना या गरीब किसान का उद्धार है। जब घोषणा की कि किसानों के खातों में छह हजार जमा कराया जाएगा, तो इससे देश भर के किसानों में खुशी की लहर है। अमि‍त शाह ने कहा कि पीएम मोदी दूर की सोच वाले प्रधानमंत्री हैं। बजट से किसान व मध्यम वर्ग के लोग खुश हैं। कटाक्ष किया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने बजट का विरोध किया, लेकिन उन्‍हें यह भी मालूम है कि रवि की फसल कब होती है। कांग्रेस के लोग अलग-अलग बयान दे रहे हैं।

मोदी सरकार ने सेना और सीमा को किया सुरक्षित

अमि‍त शाह ने कहा कि देवभूमि से कोई भी गांव ऐसा नहीं है, जहां से जवान सीमा की रक्षा को नहीं गया। देश गौरव के साथ कहता है कि जब तक उत्तराखंड के वीर जवान हैं, तब तक सीमाओं की चिंता नहीं करनी चाहिए। मोदी सरकार ने सबसे बड़ा रक्षा बजट दिया। दस साल तक सोनिया मनमोहन सरकार थी, उसने देश की सेनाओं के आधुनिकीकरण को कुछ नहीं किया। कांग्रेस 55 साल में ओआरओपी नहीं दे पाई। भाजपा सरकार ने इसे एक साल में ही कर दिया। मोदी सरकार ने सेना और सीमा को सुरक्षित किया। इस साल तीन लाख करोड़ का रक्षा बजट दिया।

मोदी सरकार ने घोटालों को किया समाप्‍त

अमि‍त शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने घोटालों को समाप्त किया। कार्यकर्ताओं का संकल्प होना चाहिए कि मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएं। ये भाजपा के साथ ही भारत के लिए जरूरी है। हम चाहते हैं कि भाजपा का भगवा बंगाल में भी शान से फहरे। हमारी सरकार ने गरीबों के घर गैस सिलेंडर पहुंचाए, गरीबों के घर बनवाए और बिजली पहुंचायी गई।

गठबंधन कभी भी ताकतवर नहीं होगा

अमि‍त शाह ने कहा कि गठबंधन कभी भी ताकतवर नहीं होगा। उन्‍होंने कहा, चंद्रबाबू नायडू हल्द्वानी में सभा करेंगे तो कोई आएगा क्या। ममता को सुनने कौन आएगा। ये सब लोग राज्यस्तरीय नेता हैं। कभी एक दूसरे का मुंह न देखने वाले बुआ भतीजा भी एक मंच पर आ गए हैं। उन्‍होंने कहा कि जातिवाद की राजनीतिक, परिवारवाद की राजनीतिक बंद करनी होगी। ये देश का भला नहीं कर सकती। सारे गठबंधन के लोग कहते हैं, मोदी हटाओ, मोदी कहते हैं गरीबी हटाओ, मोदी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ, बीमारी हटाओ। वे कहते हैं मोदी हटाओ। उनका एक मात्र उद्ददेश्य मोदी हटाओ है। वो जितना नाम मोदी का लेते हैं, यदि नारायण का नाम लेते तो उनका भला हो जाता। गठबंधन वाले लोग देश का भला नहीं कर सकते हैं।

भव्य राम मंदिर जल्दी बनना चाहिए

अमि‍त शाह ने कहा कि कुंभ में स्वाभाविक रूप से राम मंदिर का मुद्दा उठना लाजमी है। इस मामले में भाजपा की स्पष्ट नीति है, कहा उसी जगह पर भव्य राम मंदिर जल्दी बनना चाहिए। किसी को दुविधा में रहने की जरूरत नहीं है। जब भी राम मंदिर बनाने को केस आता है तो कांग्रेस अड़ंगा लगाती है। कहा, राहुल बाबा स्टैंड क्लियर करो। वहां राम मंदिर चाहते हो या नहीं।

उत्तराखंड को अटलजी ने बनाया, मोदीजी ने संवारा

अमि‍त शाह ने कहा कि संकल्प करके दूर दूरस्थ गांव में जाइए। वहां यदि एक भी गढ़ है वहां भाजपा कार्यकर्ता जाए। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है। कहा उत्तराखंड पर भाजपा का अधिकार है। उत्तराखंड को अटलजी ने बनाया, मोदी ने संवारा। ऐसी विजय होनी चाहिए विरोधियों के दिल धड़कना भूल जाए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह देहरादून के परेड मैदान में पार्टी के टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के त्रिशक्ति (बूथ पालक, अध्यक्ष व बीएलए-दो) सम्मेलन में शामिल होने देहरादून पहुंचे। सम्मेलन को संबोधित करने के बाद शाह परेड मैदान में ही बंद कमरे में प्रदेश की लोकसभा चुनाव संचालन समिति, मुख्यमंत्री, दोनों लोस क्षेत्रों के सांसद, मंत्रियों, विधायकों के साथ ही पार्टी के प्रांतीय और जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा करेंगे। माना जा रहा कि इस दौरान वह प्रदेश सरकार के कामकाज की समीक्षा करने के साथ ही लोस चुनाव के लिए जीत का मंत्र देंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!