Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
देश

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अब अमित शाह ने संभाला मोर्चा, सर्वदलीय बैठक आज

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जून 2020, सोमवार। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाल लिया है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई की तैयारी के मद्देनजर अमित शाह ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के साथ सत्तासीन आम आदमी पार्टी को भी बुलाया गया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी की मानें तो अमित शाह दिल्ली के राजनीतिक दलों के साथ कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से निपटने के उपायों पर चर्चा करेंगे। साथ ही राजनीतिक दलों की राय भी लेंगे।

सर्वदलीय बैठक को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ( Delhi Pradesh Congress Committee president Anil Chaudhary) का कहना है कि वह सर्वदलीय बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होंगे। उन्होंने लोगों से इस बाबत सुझाव मांगें हैं, जो इस बैठक में रखेंगे। अनिल चौधरी ने कहा- ‘मुझे गृह मंत्रालय से बैठक की सूचना मिली है। मैं बैठक में भाग लूंगा और लोगों से मिले सुझाव को गृहमंत्री के समक्ष रखूंगा।’ वहीं, भाजपा की ओर से इस बैठक में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता शिरकत कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी इस बैठक में कम टेस्टिंग समेत अस्पतालों की व्यवस्था का सुझाव दे सकती है।

इससे पहले रविवार को अमित शाह की दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, दिल्ली के तीन नगर निगमों के महापौरों और आयुक्तों के साथ दो-दो मीटिंग की थीं। इसमें कई अहम निर्णय लिए गए थे।

बैठक के बाद कहा गया है कि दिल्‍ली में अगले 2 दिनों में कोविड-19 की जांच की संख्या दोगुनी की जाएगी। 6 दिन बाद टेस्टिंग को तीन गुना किया जाएगा, जिससे पीड़ितों की पहचान कर उनका समय पर इलाज हो सके और अन्य लोगों में फैलने से रोका जा सके।

इसी के साथ दिल्ली को 500 रेलवे आइसोलेशन कोच देने की भी घोषणा हुई, जिसमें 8,000 अतिरिक्त बेड होंगे। खासकर कंटेनमेंट जोन में कॉन्‍टैक्‍ट मैपिंग के तहत घर-घर जाकर हर एक का हेल्‍थ सर्वे किया जाएगा। केंद्र ने अपने पांच सीनियर अधिकारी भी दिल्‍ली सरकार को दिए हैं ताकि प्‍लानिंग और मैनेजमेंट बेहतर हो सके।

बता दें कि दिल्ली में रविवार को अब तक के सर्वाधिक 2,224 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल मरीजों का आंकड़ा 41,182 हो गया है। जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1300 के पार चली गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!