Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
ताज़ा खबरेंदेश

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

आकाश ज्ञान वाटिका, १४ दिसम्बर २०१९ (शनिवार)।  भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक के नाम पर कांग्रेस देशभर में लोगों को उकसाकर दंगे भड़का रही है। आज तक हिंदु-मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति करती आई कांग्रेस का चेहरा अब बेनकाब हो गया है। वे लगातार दुष्‍प्रचार कर लोगों को बांटने में लगे हैं। शाह ने कहा कि राहुल बाबा 55 साल का हिसाब नहीं देते और मोदी सरकार जब तीन तलाक, 370 पर कानून बनाती है, तो उसे दर्द होता है। सुप्रीम कोर्ट के अयोध्‍या के राम मंदिर के फैसले पर भी उसकी जुबान सील जाती है। शाह ने कहा कि देश में अब मौनी बाबा की सरकार नहीं है, आपकी दी हुई ताकत से कड़े और बड़े फैसले करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार चल रही है। उन्‍होंने लोगों से मोबाइल हाथ में ऊपर उठाकर संकल्‍प कराया कि यहां से जाकर कम से कम 50 लोगों को फोन कर भाजपा को वोट देने की अपील करें ताकि एक बार फिर से झारखंड में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बन सके।

भाजपा अध्‍यक्ष ने शनिवार को झारखंड के गिरिडीह में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि उन्‍होंने दस साल के यूपीए शासन में झारखंड के लिए क्‍या किया, गरीब आदिवासियों के विकास के लिए कितने पैसे दिए। लुटेरी कांग्रेस और उसके साथ झामुमो ने मिलकर सिर्फ और सिर्फ अपनी थैलियां भरी, जनता के लिए कुछ नहीं किया। शाह ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस वाले जब वोट मांगने आए तो उनसे इतने साल का हिसाब मांगें, वे उल्‍टी पैर वापस लौट जाएंगे। गिरिडीह स्‍टेडियम में जनमानस के साथ जुड़ते हुए अमित शाह ने जम्‍मू कश्‍मीर से लेकर पिछड़ा वर्ग आरक्षण तक की बातें रखीं।

झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में प्रचार के आखिरी दिन संताल के रण में भाजपा की ओर से शाह तीन रैलियों में शामिल हो रहे हैं। भाजपा अध्‍यक्ष ने तीसरे चरण की 15 सीटों पर किस्‍मत आजमा रहे भाजपा के उम्‍मीदवारों के लिए मतदाताओं से वोट की अपील की। इस क्रम में भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने विपक्षी पार्टियों को नागरिकता संशोधन विधेयक पर देशभर में मचे बवाल पर करारा जवाब दिया। इधर ग‍िरिडीह के स्‍टेडियम में सभा स्‍थल पर शाह को सुनने उत्‍साही भाजपा कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला सुबह से ही जारी रहा। यहां बड़ी संख्‍या में महिलाएं भी पहुंची हैं। अलग-अलग दिशाओं से यहां लोग पहुंच रहे हैं। भाजपा के झंडे से पूरा मैदान पटा है। गिरिडीह से भाजपा के प्रत्‍याशी निर्भय शाहबादी पूरे उत्‍साह से समर्थकों को अपने चहेते नेता की आगवानी के लिए जोश भरते दिखे।

1:55 PM : शाह ने कहा कि जिनके पास मोबाइल है, हाथ उपर करें। सभा समाप्‍त होने के बाद पचास लोगों को फोन करो, जहां चुनाव बाकी है, उनको कमल पर बटन दबाने को कहो। मोदी जी का हाथ मजबूत करो। हाथ उठाकर भारत माता की जय के साथ शाह का संबोधन समाप्‍त हुआ।

1:50 PM : अमित शाह ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और राहुल बाबा के पेट में दर्द हो रहा है। वे कहते हैं यह मुस्लिम विरोधी है। तीन तलाक, 370 और नागरिकता बिल पर ये आग लगाने में लगे हैं। नार्थ ईस्‍ट के लोगों को मैं संदेश देना चाहता हूं कि आप की संस्‍कृति पूरी तरह अक्षुण्‍ण रहेगी। मेघालय के लोगों को मैंने समझाया कि आप सबकी समस्‍या का समाधान निकालेंगे, डरने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस दंगे कराती है, हिंदु मुस्लिम की राजनीति करती है। आज तक आतंकवाद को बचाकर कांग्रेस ने वोट बैंक की पॉलिटिक्‍स की।

1:45 PM : शाह ने कहा कि राहुल बाबा, देश का इतिहास पढ़ो कश्‍मीर बचाने के लिए सबसे अधिक शहादत झारखंडी युवाओं ने दी। ये कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर और अयोध्‍या पर फैसला सुनाया तो इन्‍हें दर्द हो रहा है। कांग्रेस के नेता कहते थे अभी मत सुनवाई करो। आप बताएं चाहते हैं कि नहीं कि भव्‍य राम मंदिर अयोध्‍या में बने। कांग्रेस ने सालों तक इसे लटकाकर रखा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब आसमान छूने वाला भव्‍य राम मंदिर बनेगा। जय श्री राम के नारे के बीच कहा कि देश सुरक्षित रहे यह आप चाहते हैं कि नहीं। सोनिया-मनमोहन की सरकार में आलिया-मालिया-जमालिया रोज घुसकर हमारे जवानों का सिर काटकर ले जाते थे। मोदी सरकार में उरी-पुलवामा के हमले का जवाब 56 इंच की छाती वाली मोदी सरकार ने 10 दिन में ही एयर स्‍ट्राइक कर पाकिस्‍तान के घर में घुसकर आतंकियों के पुर्जे-पुर्जे उड़ा दिए।

1:40 PM : शाह ने कहा कि देवघर में एम्‍स बन रहा है, दो साल के बाद अब आपको इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। शाह ने एक-एक कर मोदी सरकार और रघुवर सरकार के विकास योजनाओं को गिनाया। कहा कि मित्रों मैं कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि आपने झारखंड के लिए क्‍या किया। कांग्रेस वाले और झामुमाे वाले से हिसाब मांगोगे क्‍या। सोनिया मनमोहन की सरकार ने पांच साल में झारखंड को 55 हजार करोड़ रुपए दिए। मोदी सरकार ने पांच साल में भाजपा सरकार ने तीन लाख करोड़ रुपए झारखंड के विकास के लिए दिया। मैंने राहुल गांधी और हेमंत सोरेन का भाषण सुना, वे कहते हैं झारखंड का कश्‍मीर से क्‍या लेना-देना। आपने 14 में से 12 सीटें दी तो पहले सत्र में 370 को उखाड़कर फेंक दिया। कश्‍मीर में भारत का तिरंगा फहराने का काम मोदी सरकार ने किया।

1:35 PM : अमित शाह ने कहा कि पिछड़ा वर्ग की चिंता भी हमारी सरकार ने की। रघुवर दास ने झारखंड में महिलाओं की फिक्र करते हुए सिर्फ एक रुपये में रजिस्‍ट्री की सुविधा दी। राहुल बाबा आपके 55 साल और हमारे पांच साल का हिसाब लेकर गिरिडीह के चौक पर आ जाओ, भाजपा के मंडल कार्यकर्ता आपको हिसाब-किताब देंगे। भगवान बिरसा और टाना भगत के नाम से स्‍मारक बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया।

1:30 PM : भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने छात्रों की छात्रवृति की चिंता हो, चाहे बच्‍चों की प्राथमिक शिक्षा हो। प्रधानमंत्री आवास देने का काम भी हमारी सरकार ने किया है। गरीब का घर, रसोई सबको मोदी सरकार ने आबाद किया है।

1:25 PM : शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों की चिंता की। 70 साल तक कांग्रेस की सरकार चली, लेकिन गरीब आदिवासी के घर में बिजली नहीं पहुंची। माताएं-बहनें बताएं कि राहुल बाबा के खानदान ने चार पीढ़ी तक शासन किया, उनके लिए क्‍या किया। तब भी उन्‍हें खुले में नित्‍य क्रिया के लिए जाना पड़ता था।

1:20 PM : अमित शाह ने कहा कि नक्‍सलवाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने जमीन के नीचे दफन कर दिया है। नक्‍सलवाद को सिर्फ मोदी रोक सकते हैं। मित्रों कांग्रेस और झामुमो को जब मौका मिला लूटकर रुपया लेकर दिल्‍ली ले गए। आपने जो भाजपा की सरकार बनाई, वह गरीबों की सरकार बनी। आज झारखंड विकास के रास्‍ते पर आगे चल रहा है। गिरिडीह में इंजीनियरिंग कॉलेज बनाकर हमने युवाओं को सुनहरा भविष्‍य दिया है।

1:10 PM : भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह गिरिडीह पहुंच गए हैं। यहां भाजपा नेताओं ने उनकी जाेरदार आगवानी की। मंच से शाह ने जनसभा में पहुंची भीड़ का अभिवादन किया। यहां भाजपा समर्थकों की नारेबाजी और भारत माता की जय के उद्घोष से माहौल ओजमय हो रहा है।

12:30 PM : शाह के आगमन को लेकर यहां भारी भीड़ जुटी है। लोग देश के गृह मंत्री को सुनने के लिए उत्‍सुक दिख रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता अपने अध्‍यक्ष के समर्थन में दूर-दराज से पहुंचे हैं। हर तरफ से लगातार लोग यहां पहुंच रहे हैं। चुनाव प्रचार का आखिरी दिन होने के कारण उम्‍मीदवारों के साथ ही मतदाता भी पूरे जोश में दिख रहे हैं। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की 15 सीटों पर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। यहां 16 दिसंबर को सुबह सात बजे से मतदान होगा।

12:20 PM : अमित शाह अब से कुछ देर बाद चुनावी जनसभा में पहुंच रहे हैं। उत्‍साही कार्यकर्ता अपने नेता की अगुआई में लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। बीते दिन संसद से पास हुए नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर भी बातें हो रही है। मैदान में भारी भीड़ जुटी है। गृह मंत्री के आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा बंदोबस्‍त की गई है। सभास्‍थल पर आने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है।

12:10 PM : झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 15 सीटों पर 16 दिसंबर को मतदान के बीच शनिवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह यहां पहुंच रहे हैं। गिरिडीह स्‍टेडियम में सभा की पूरी तैयारी है। यहां कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो गया है। भाजपा के समर्थक अपने नेता को सुनने के लिए यहां बड़ी संख्‍या में पहुंचे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!