Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर दिल्ली में – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने को सबको साथ और विश्वास में लेकर काम करने की दी सलाह

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जून 2021, शुक्रवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कल अचानक दो दिन के लिए दिल्ली पहुंचने के साथ ही यूपी के राजनीतिक गलियारों में अटलकों का बाजार गर्म हो गया। भाजपा के प्रदेश संगठन में बदलाव के साथ ही यूपी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट चल रही है। लिहाजा उनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज पीएम नरेंद्र मोदी से भेंट के बाद उनकी केंद्र सरकार के अन्य मंत्रियों तथा कुछ सांसदों से भी मुलाकात हो सकती है। ऐसी भी सूचना है योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी भेंट कर सकते हैं। लिहाजा कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इन सभी मुलाकातों में योगी आदित्यनाथ मुख्यत: कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप और उससे निपटने की राज्य सरकार की कोशिशों पर बात करेंगे। वैक्सीन आवंटन में जनसंख्या को आधार बनाने का भी आग्रह करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात में भी विधानसभा चुनाव के समीकरण, इस लिहाज से नए साथी दलों व प्रभावी चेहरों की तलाश पर भी चर्चा चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के साथ ही राज्य में बहुत जल्द छोटा मंत्रिमंडल विस्तार संभव है। बल्कि इसकी अटकलें भी तेज हो गई हैं कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में उतरने से पहले ही केंद्र में भी बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से शुरू हुई अटकलों के बीच मुख्ययमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उनकी अमित शाह से बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के समीकरण, इस लिहाज से नए साथी दलों व प्रभावी चेहरों की तलाश पर भी चर्चा हुई। शाह के साथ लगभग डेढ़ घंटे चली बैठक ने साफ संकेत दिए कि चर्चा राजनीति और चुनाव पर ज्यादा केंद्रित रही। योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह को ‘प्रवासी संकट का समाधान’ पर एक किताब भी सौंपी। बताने की जरूरत नहीं कि चुनाव में प्रवासी भी एक मुद्दा है और सीएम योगी आदित्यनाथ यह संदेश देने से नहीं चूके कि उन्होंने प्रवासियों के लिए अच्छा काम किया है।

लखनऊ में कुछ दिनों पहले संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रभारी राधामोहन सिंह के लखनऊ दौरे में मिले फीडबैक के आधार पर शाह ने भी मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि सभी को साथ लेकर चलें। राहत कार्यों में भी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिले। छिटक रहे ऐसे पुराने दोस्तों को साथ लाएं जिनकी जमीन पर पकड़ है। जाहिर तौर पर जातिगत समीकरण दुरुस्त करने का संदेश था। एक दिन पहले ही कांग्रेस से जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हुए हैं। आने वाले दिनों में कुछ और चेहरे भी आ सकते हैं और पार्टी को उनका पूरी तरह उपयोग करना पड़ेगा। साथ ही कोरोना काल में कुछ स्तरों पर बनाए गए नेरेटिव (वर्णन) को तथ्यों के साथ ध्वस्त करने का सुझाव दिया। इसी बीच दिल्ली में अटकलों का बाजार तब और गर्म हो गया जब भाजपा अध्यक्ष नड्डा प्रधानमंत्री से मिलने पहुंच गए। हालांकि बताया जा रहा है कि वह मुलाकात उत्तर प्रदेश के विषय पर नहीं थी। संभवत: केंद्र की ओर बहुत जल्द सामाजिक विकास का कोई कार्यक्रम घोषित हो सकता है। राज्य में बहुत जल्द कैबिनेट फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, योगी आदित्यनाथ के मौजूद रहते ही अपना दल की नेता तथा मीरजापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल भी शाह के आवास पहुंच गई थीं। इस दौरान योगी आदित्यनाथ और अनुप्रिया पटेल में नमस्कार भर हुआ। अपना दल भाजपा के साथ ही चुनाव लड़ेगा। पहले वह लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर चुकी हैं। दिल्ली के यूपी सदन में कल सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने वालों में जितिन प्रसाद, सत्यपाल सिंह समेत कई और नेता थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली जाने के लिए गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे लखनऊ से रवाना हुए। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनका विमान गाजियाबाद हिंडन एयरबेस पर लैंड हुआ। यहां से सड़क मार्ग से वह दिल्ली स्थिति यूपी सदन पहुंचे। यूपी सदन पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने उनके घर रवाना हो गए। गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात हुई। पार्टी के दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने पर चर्चा की। सीएम योगी आदित्यनाथ से एक दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद ने भी मुलाकात की । जितिन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शिष्टाचार मुलाकात हुई है।

दिल्ली रवाना होने से पहले, बुधवार देर रात तक लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा संगठन मंत्री सुनील बंसल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक चली थी। ये भी बताया जा रहा है कि बैठक में बनी रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को सौंपने के लिए योगी आदित्यनाथ दिल्ली गए हैं। इसके अलावा पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के आधार पर आगे की रणनीति पर भी वह आलाकमान से चर्चा करेंगे। इसके बाद भाजपा आलाकमान तय करेगा कि उत्तर प्रदेश सरकार और संगठन में किस तरीके के बदलाव होंगे। साथ ही वर्ष 2022 में होने वाला यूपी विधानसभा चुनाव किन मुद्दों पर लड़ा जाएगा। इसके अलावा पंचायत चुनाव के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में किस तरीके से भाजपा बेहतरीन फिनिश करे। सीएम योगी आदित्यनाथ की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से इन मुद्दों पर भी वार्ता हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!