Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
मनोरंजन

नेपोटिज़्म की बहस के बीच कई स्टार किड्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कमेंट सेक्शन किये ऑफ

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जून 2020, मंगलवार। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से सोशल मीडिया और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अलग-अलग तरह की बहस छिड़ी हुई है। नेपोटिज्म से लेकर आउटसाइडर्स को लेकर लगातार कमेंट किए जा रहे हैं और यूजर्स कई स्टार किड्स को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, कई स्टार्स ने लगातार ट्रोल होने के बाद सोशल मीडिया से खुद को अलग कर लिया है तो कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपने कमेंट सेक्शन को ऑफ कर लिया है। स्टार्स के कमेंट सेक्शन ऑफ करने के बाद अब कोई भी व्यक्ति उनके पोस्ट पर कमेंट नहीं कर सकेगा।

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सबसे पहले अपने कमेंट सेक्शन को ऑफ किया था, जिसके बाद अब कई स्टार्स ने अपने कमेंट सेक्शन में आम यूजर्स के कमेंट करने पर रोक लगा दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर लगातार नेपोटिज्म का आरोप झेलने के बाद आलिया भट्ट, करीना कपूर और करण जौहर ने अपने कमेंट सेक्शन पर लिमिट लगा दी है। अब उनकी पोस्ट पर सिर्फ उनके क्लोज फ्रैंड्स ही कमेंट कर सकते हैं और हर कोई उनकी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दे सकेगा।

इन स्टार्स के अलावा शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने भी इंस्टाग्राम पर अपने कमेंट्स पर लिमिट्स लगा दी है। इससे पहले सोनम कपूर ने लगातार ट्रोल होने के बाद अपने कमेंट्स पर आम यूजर्स के कमेंट करने पर रोक लगाई थी, जिसके बाद अब कई स्टार्स ट्रोलर्स से बचने के लिए यह फॉर्मूला अपना रही हैं।

बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी की मौत के बाद उसकी गर्लफ्रेंड, एक्स गर्लफ्रेंड, परिवार और साथियों को जिम्मेदार ठहराना गलत है। इसके बाद सोनम कपूर को ट्रोल किया गया था। अब सोनम कपूर ने इन ट्रोलर्स के बचने का एक तरीका निकाला और सोशल मीडिया पर कमेंट ऑफ कर दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!