Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

स्वास्थ्य विभाग में गजब हाल : पूर्व मंत्री अरविंद पांडे ने की आईईसी अधिकारी जेसी पांडे को सेवा विस्तार देने की सिफारिश, स्वास्थ्य मंत्री बोले नियमानुसार ही मिलता है सेवा विस्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मई 2022, सोमवार, देहरादून। स्वास्थ्य विभाग में गजब हाल हैं। एक ओर एनएचएम से जुड़े एक हजार लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया तो दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग में एक कर्मचारी जगदीश चंद्र पांडेय को सेवा विस्तार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लेकर नेता भी जुटे हुए हैं। जेसी पांडे स्वास्थ्य विभाग में आईईसी पद पर हैं। आरोप है कि वह इस पद के योग्य नहीं थे लेकिन उनके लिए नई नियमावली बनाई गयी। अन्य किसी भी राज्य में इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। यह भी आरोप हैं कि स्वास्थ्य विभाग के कई अफसरों ने रातों-रात पांडे के सेवा विस्तार की फाइल चलाई।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग की नीतियों के प्रचार-प्रसार का करोड़ों रुपये का बजट है। आईईसी इस बजट का इस्तेमाल करता है। सूत्रों के अनुसार जेसी पांडे की पहुंच ऊपर तक है। बताया जा रहा है कि उनके सेवा विस्तार की फाइल अब सचिव राधिका झा तक पहुंच गयी है। पांडे को 31 मई को रिटायर होना है। सोशल मीडिया पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और मौजूदा विधायक अरविंद पांडे का एक लैटर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को जेसी पांडे के समर्थन में सिफारिशी पत्र लिखा है।

एक अधिकारी ने डीजी हेल्थ का लिखा है दो पेज का पत्र
मेरा सवाल यह है कि क्या विभाग के पास एक भी काबिल अधिकारी नहीं है जो पांडे को सेवा विस्तार दिया जा रहा है? त्रिवेंद्र सरकार ने सेवा विस्तार देने पर रोक लगा दी थी। यह आदेश जारी किया गया था कि विभाग लिखकर दे कि उनके यहां सभी निठल्ले हैं और जिसे सेवा विस्तार दिया जा रहा है तो वही एक मात्र योग्य है। क्या स्वास्थ्य विभाग में ऐसा है? जबकि सूत्रों के मुताबिक विभाग के एक अधिकारी ने डीजी हेल्थ को दो पेज का पत्र लिखा है कि वह आईईसी पद की सभी शर्तों को पूरा करते हैं। ऐेसे में एक अधिकारी को बेवजह ही सेवा विस्तार क्यों?

एक हजार की नौकरी गई, एक को सेवा विस्तार क्यों ?
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बजट न होने की बात कहकर एनआरएचएम के अंतर्गत कोरोना काल में रखे गये एक हजार से अधिक संविदा कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई। उधर, दून अस्पताल में संविदाकर्मी नौकरी के लिए आंदोलनरत हैं, उनकी उपेक्षा क्यों..? जब एक हजार से अधिक लोगों की नौकरी गई है तो फिर एक को सेवा विस्तार क्यों दिया जा रहा है..? सोशल मीडिया में वायरल हुए भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरबिंद पांडेय के पत्र के बाद महौल गर्माया हुआ है। सोशल मीडिया यूर्जस सरकार की दोहरी नीतियों पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री बोले सेवा विस्तार देने का सवाल ही नहीं
इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत का कहना है कि सिफारिशी पत्र उनके संज्ञान में नहीं है। सेवा विस्तार देने का सवाल ही नहीं है। यदि किसी ने गोल्ड मेडल जीता हो या राष्ट्रपति पुरस्कार तो ही उसे सेवा विस्तार मिलता है। नियमानुसार ही सेवा विस्तार मिलेगा। उन्होंने दोहराया कि निकाले गये संविदाकर्मियों के लिए नौकरी देने के लिए सभी प्राचार्यों को आदेशित कर दिया गया है।

साभार : गुणानंद जखमोला, वरिष्ठ पत्रकार

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!